हरिद्वार नगरनिगम में नगर आयुक्त रहे पीसीएस अधिकारी दयानंद सरस्वती को अर्धकुंभ 2027 में अपर मेलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अर्ध कुंभ मेले की यह दूसरी तैनाती है। इससे पूर्व आईएएस श्रीमती सोनिका को शासन ने अर्धकुंभ का मेलाधिकारी बनाया था। दयानंद सरस्वती कुंभ 2021 में भी उप मेलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उन्हें हरिद्वार नगरनिगम की जिम्मेदारी दी गई थी।कोविड काल में भी दयानंद सरस्वती के काम को काफी सराहा गया था।
Author: news61uk
अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं तो सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। पपीता एक ऐसा फल है जो सुबह खाली पेट खाया जाए तो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और इम्युनिटी को मजबूत करता है। पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम प्रोटीन पचाने में मदद करता है, जबकि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों की सफाई कर कब्ज की समस्या दूर करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और ऊर्जा भी देता है। आयुर्वेदाचार्य अच्युत त्रिपाठी के अनुसार, पपीता न केवल पाचन में सहायक है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और दिल की बीमारियों से…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह निर्णय आरक्षण रोटेशन प्रक्रिया को लेकर दाखिल की गई याचिकाओं की सुनवाई के बाद आया है। कोर्ट ने माना कि सरकार ने आरक्षण नियमों का पालन किए बिना पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की है। शनिवार को ही राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन सोमवार को मुख्य न्यायाधीश जी.एस. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने सरकार की प्रक्रिया को नियमविरुद्ध मानते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। साथ ही राज्य सरकार से…
समग्र विश्व में 21 जून विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले एक दशक से विश्व के कई सारे देशों ने योग को अपनाया है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे अपनाकर मनुष्य जाति, धर्म, रंग, लिंग, भाषा के भेद से ऊपर उठकर स्वयं को संतुलित कर अपनी आध्यात्मिक एवं सर्वांगीण प्रगति कर सकता है। हिमालयीन ध्यान संस्कार के प्रणेता शिवकृपानंद स्वामी ने आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए कई साल हिमालय में ध्यान-साधना की है और पिछले 31 साल से हिमालय के गहन ज्ञान को समाज में बांटने का कार्य अविरत कर रहे हैं। उनके…
मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 26 जून के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी और चंपावत में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अधीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि सभी विभागीय नोडल अधिकारी और…
हरिद्वार। जनपद के रुड़की शहर में 13 महीने से जमीन धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद विधायक के तथाकथित प्रतिनिधि ने रिहा होने के बाद कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई। रिहाई होने के बाद जेल के बाहर उसके समर्थक जमकर आतिशबाजी कर हूटर बजाते हुए गाड़ी से निकले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंचा। मामले पर पुलिस ने आरोपी समेत 80 से 100 समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी अनीस पुत्र यामीन को करीब 13 महीने पहले…
हरियाणा से घूमने आए युवकों की कार हादसे का शिकार, एक अस्पताल में भर्ती देहरादून। आशारोड़ी के पास रविवार तड़के लगभग 03:10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरियाणा से देहरादून आ रही सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार (HR 42 E 2701) आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रोले (HR 63 F 5353) से पीछे से टकरा गई। हादसे के समय सभी युवक हरियाणा से उत्तराखंड की ओर यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108…
देहरादून। राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से डा. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने शिष्टाचार भेंट की. यह एक प्रकार का एक आत्मीय और ऐतिहासिक अवसर रहा, जिसमें संवाद ने दर्शन का रूप ले लिया। इस अवसर पर डा. निशंक का राष्ट्रपति से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025( Yoga for One Earth, One Health | एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) के विविध पक्षों, उनके उत्तराखंड प्रवास, वैदिक परंपरा की समकालीन प्रासंगिकता, विश्वशांति, भारतीय ज्ञान परंपरा और वर्तमान वैश्विक संदर्भ में भारत की भूमिका जैसे गूढ़ और दूरदृष्टिपूर्ण विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई। राष्ट्रपति का चिंतन न केवल…
उधम सिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नकली सोने का घड़ा दिखाकर करोड़ों की लूट करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बीएएमएस डॉक्टर और वन विभाग का एक संविदाकर्मी भी शामिल है, जो घटना के दौरान नकली पुलिसकर्मी बनकर लूट को अंजाम देता था। आरोपियों को जेल भेज दिया है। नकली सोने का घड़ा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को नानकमत्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 35 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस के…
जून 2025 में फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के पुनर्गठन के साथ ही अखिल भारतीय कार्यकारिणी ने सर्व सहमति से उत्तराखंड राज्य मे “फेडरैशन के प्रतिनिधित्व” के लिए उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष के रूप मे श्री पंकज मेंसोन जी को नियुक्त किया।
