Author: news61uk

उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में दृष्टिबाधितों की पात्रता का मामला देहरादून, 26 जुलाई : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार, राज्य लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी करते हुए दृष्टिबाधित और गतिशीलता में अक्षम व्यक्तियों को न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल न करने के मामले में जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने याचिकाकर्ता श्रव्या सिंधुरी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में दावा किया गया है कि पूरी तरह दृष्टिहीन श्रव्या सिंधुरी को उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई,…

Read More

सोनप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग घटना- भूस्खलन से यात्रा मार्ग आंशिक क्षतिग्रस्त 26 जुलाई 2025 को SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, सोनप्रयाग से थोड़ा आगे क्षेत्र में लगातार भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकेदारनाथ यात्रा को गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोका गया है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम उप निरीक्षक अशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सतर्कता पूर्वक कार्य किया गया। PWD के मजदूरों द्वारा वैकल्पिक…

Read More

Uttarakhand city news Ramnagar-: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नर हाथी की मौत से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि यह घटना कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ रेंज के कालागढ दक्षिणी बीट, धारा ब्लॉक, क०सं०-4 और 5 का मिलान नूनगढ सहायक नाले के पास की बताई जाती है जहां बीती देर शाम 25. जुलाई को वन कर्मियों ने गश्त के दौरान एक वयस्क नर हाथी का एक शव देखा जिसकी सूचना वनकर्मियों ने पार्क प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे…

Read More

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव भाखड़ा पुल के नीचे नदी में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस…

Read More

हल्द्वानी। यहां हाईवे में हल्दूचौड़ से हल्द्वानी के बीच सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, स्कूटी सवार दो महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। यहां बरेली रोड पर मंडी के करीब अनियंत्रित वाहन ने निजी विद्यालय की शिक्षिका हेमा पंत (49) को रौंद दिया। तीनपानी निवासी महिला ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से शिक्षिका के घर में कोहराम मचा हुआ है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा…

Read More

दिल्‍ली: देशभर में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर वीर सैनिकों को याद किया जा रहा है.इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजय प्राप्त की थी और यह दिन उसी गौरवशाली जीत की याद दिलाता है. नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में  SHELF OF PROJECTS  (शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स) के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स को पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभी तक 44 विभागों ने लगभग 15000 करोड़ की लागत के 1020 शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स पोर्टल पर अपलोड किए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को अपने प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट्स की स्क्रूटनी के लिए वित्त एवं नियोजन सहित प्रशासकीय विभाग द्वारा संवीक्षा…

Read More

प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत कराया जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया…

Read More

प्रार्थना सभा के दौरान हुआ हादसा, 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी झालावाड़, राजस्थान। शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक स्कूल की छत गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों…

Read More

उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर से कई सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिए हैं। बीते दिनों भी धामी सरकार ने प्रदेश में कुछ जगहों और स्कूलों के नाम बदले थे, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। अब फिर से सरकार ने कई स्कूलों के नाम बदल दिए हैं। इन स्कूलों के बदले नाम: उत्तराखंड सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न स्कूलों के नाम बदले हैं, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज प्योंखाली पौड़ी गढ़वाल का नाम बदलकर वीर शहीद भगवान सिंह भंडारी राजकीय इंटर कॉलेज प्योंखाली, पौड़ी गढ़वाल किया है। राजकीय…

Read More