Author: news61uk

पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला अधिकारी से कार चालक ने की अभद्रता, विरोध करने पर की मारपीट; जान बचाने को चलती गाड़ी से कूदी अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत क्षेत्र में पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही एक महिला अधिकारी के साथ गंभीर घटना सामने आई है। ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला डाभर से ड्यूटी समाप्त कर लौट रही महिला अधिकारी के साथ एक निजी वाहन चालक ने रास्ते में अभद्र व्यवहार किया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। अपनी जान बचाने के लिए महिला अधिकारी को चलती गाड़ी से कूदना पड़ा। प्राप्त…

Read More

मृतक आश्रितों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

Read More

हरिद्वार। रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे का कारण बिजली का तार गिरने की अफवाह बताई जा रही है, जिससे लोग घबरा गए और सीढ़ियों पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। श्रावण माह के चलते मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। इसी दौरान अफवाह फैली कि बिजली का तार गिर गया है, जिससे लोग बुरी तरह डर गए और भगदड़ मच गई। सीढ़ियों के संकरे रास्ते में लोगों के एक-दूसरे पर गिरने से कई श्रद्धालु कुचले गए।…

Read More

देहरादून :देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में हुए जबरदस्त धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में पति पत्‍नी और तीन मासूम झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञ और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) मौके पर पहुंचे और गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमाका रात भर एलपीजी सिलेंडर से हुए गैस रिसाव और बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग से हुआ। आज सुबह पुलिस  कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे, टपरी, पूर्वी पटेलनगर स्थित एक घर में ब्लास्ट हुआ है। सूचना…

Read More

ऋषिकेश : आबकारी आयुक्त द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के खिलाफ व रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा गुमानी वाला निकट डी एस बी पब्लिक स्कूल के पास एक बाइक सवार युवक से अवैध रूप से परिवहन करते हुए 2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, अभियुक्त रवि कुमार पुत्र परविंदर कुमार निवासी लक्सर के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, अभियान को जारी रखते हुए रात्रि में श्यामपुर क्षेत्र में एक मारुति स्विफ्ट कार से…

Read More

रुद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने हेतु राहत और बचाव दल बीते रोज सुबह छह बजे से ही युद्धस्तर पर कार्यरत है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे तक श्री केदारनाथ धाम की तरफ से आने वाले 1600 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि तथा पशुहानि की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने तथा यात्रियों…

Read More

हरिद्वार।नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी की जमानत याचिका एफ टी एस सी/एडीशश चंद्रमणि राय ने खारिज कर दी है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 14 दिसंबर 2024 को आरोपी अंकित यादव पीड़िता को नौकरी दिलाने के दिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया था। बाद में आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था । आरोपी पर इस घटना के बारे मे बताने पर उसके जीजा को मरवाने की धमकी…

Read More

देहरादून,  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी और उनकी टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। महिला मरीज को पहले PGI चंडीगढ़ और हिमालयन अस्पताल से निराशा मिली थी, जहां सर्जरी को असंभव बताया गया था। लेकिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित एक कैंसर जागरूकता शिविर में मरीज की डॉ. तिवारी से भेंट के बाद, लगभग 8 घंटे लंबा ऑपरेशन कर महिला को नया जीवन दिया गया। ? “यह सिर्फ सर्जरी नहीं, आशा की मिसाल है” – श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी टीम को…

Read More

लक्सर का चकबंदी लेखपाल 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हरिद्वार। धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर खड़ा प्रहार । उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। अब तक कई भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं जिन पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। जिसके लिए सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20…

Read More

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को दी श्रद्धांजलि चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह और नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान चमोली जिले के कालेश्वर में ई.सी.एच.एस एवं सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किए जाने…

Read More