हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के ओपन यूनिवर्सिटी के समीप जंगल में पांच दिन पहले मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। शव के दाएं हाथ पर बने ‘डीके’ नाम के टैटू के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान 32 वर्षीय दीपक पुत्र स्व. दीवान सिंह के रूप में की। दीपक रामपुर रोड स्थित एक कार शोरूम में वाहन धोने का कार्य करता था और देवबंधु विहार, देवलचौड़, मानपुर पश्चिम में किराए के कमरे में अकेले रहता था। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को जंगल में शव मिलने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में…
Author: news61uk
रायपुर। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे नीलेश कश्यप (19) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, वही एक अन्य सवार घायल बताया जा रहा है। नीलेश कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे।जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र इलाके में सामने आया है। केदार कश्यप का भतीजा बुलेट पर सवार था इसी दौरान उसकी बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में नीलश ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य सवार को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। शव को बरामद कर सत्य साईं अस्पताल के मर्च्युरी में रखा…
पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र गोल्फा में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर गए कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान टकाना गांव निवासी 43 वर्षीय मनीष पंत के रूप में हुई है, जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। मनीष पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए अपनी टीम के साथ गोल्फा पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मतदान समाप्त होने के बाद शाम को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुनस्यारी…
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए मंडी समिति काशीपुर के प्रभारी सचिव – सतर्कता विभाग की कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति कार्यालय, काशीपुर में कार्यरत प्रभारी मण्डी सचिव श्री पूरन सैनी, पुत्र श्री हरी सिंह को ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त शिकायत के अनुसार, श्री पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस ₹60,000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सतर्कता…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिस्पना और बिंदाल नदी पर चार लेन एलिवेटेड रोड निर्माण परियोजना की सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। आशारोड़ी से मोहकमपुर तक देहरादून रिंग रोड/बाईपास एवं यूटिलिटी डक्ट पॉलिसी पर भी तेजी से कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में नवीन तकनीक का उपयोग किया जाए। जिन पुलों की स्थिति खराब हो रही है, उनके पुनर्निर्माण और मरम्मत के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों…
देहरादून 22 जुलाई। रायवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में 04 कांवड यात्री घायल हो गये, मौके पर ही पुलिस ने घायलों को प्रार्थमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड मेला 2025 का अन्तिम पडाव गतिमान है, इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी सम्बन्धित प्रभारियों को कांवड यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेशों के अनुपालन में ड्यूटीरत पुलिस बल द्वारा कावड यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता की जा रही है। इसी क्रम में आज…
बारिश के चलते कई जगहों पर नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 स्थानों पर नदियों में पांच जगहों पर दोपहर तीन बजे तक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा था, जबकि चार जगह कम और चार जगह स्थिर बना हुआ था। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सत्यनारायण में सौंग नदी का खतरे का जल स्तर 338.20 मीटर है, यहां पर तीन बजे तक नदी का जल स्तर 337.15 तक पहुंच गया था। जोशीमठ में अलकनंदा का खतरे का जल स्तर…
रायगढ़। जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक…
जगदलपुर. शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगुड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने नशे की हालत में अपने ही बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घटना में घायल युवक को तत्काल महारानी अस्पताल लाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर मेकाज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादुरगुड़ा निवासी 29 वर्षीय राहुल, जो पेशे से कारपेंटर है, रविवार रात अपने कमरे में सो रहा था. इसी दौरान उसके पिता राकेश, जो अक्सर शराब के नशे में रहते हैं, कमरे में पहुंचे और बेटे से…
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच सुबह करीब 8:30 बजे बाणगंगा क्षेत्र में गुलशन लंगर के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसे में टीन शेड, चट्टानों के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया और एम टेक कंपनी का प्रमुख प्रीपेड काउंटर भी टूटकर बर्बाद हो गया। चट्टानें टूटीं, श्रद्धालु दबेलगातार बारिश के कारण भारी चट्टानें और मलबा अचानक मार्ग पर आ गिरा। हादसे के समय श्रद्धालु तेज बारिश के बीच यात्रा कर रहे थे। दो स्थानीय कर्मचारी और…
