हरिद्वार में पहली यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया ,दो दर्जन से ज्यादा राज्यों की टीम ले रही है हिस्सा खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार में पहली यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 27 और बालिका वर्ग में 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की टीम हिस्सा ले रही है। प्रेम नगर आश्रम सभागार में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में हर सप्ताह एक या दो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड…
Author: news61uk
हरिद्वार। जाली नोट बनाने वाले गैंग का सीआईयू रुड़की व कोतवाली रूडकी पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए तीन सदस्यों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपितों के पास से छह लाख के जाली नोट व नोट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। रूड़की कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि सीआईयू रुड़की व कोतवाली रूडकी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मार्केट में जाली नोट चलाने जा रहे संदिग्ध को लक्ष्मी बिहार कालोनी को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से 500-500 रूपये के जाली नोटों की 02…
तीन दिन के अपने नैनीताल प्रवास पर रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जनपद के लोगों के दिल में अमिट छाप छोड़ गए कहीं वह पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल के साथ भावुक पल में देखे गए तो कहीं नैनीताल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने उनके कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारियां के लिए भी चर्चा की इन सब के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ अपने एक अलग अंदाज में दिखे वहीं दीक्षांत समारोह में भी उनका एक अलग व्यक्तित्व देखने को मिला इन सब के बीच नैनीताल के शेरवुड स्कूल के 156वें स्थापना दिवस के मौके…
आज उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘ज्ञान गंगा द्वितीय ऑल इंडिया IQAC वर्कशॉप’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता, NAAC, नई शिक्षा नीति (NEP), टेक्नोलॉजी तथा शिक्षा को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक उपयोगी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे आयोजन कर शिक्षण संस्थानों को दिशा देने का कार्य निश्चित ही सराहनीय है।ऐसे सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में शिक्षकों को और अपडेट रहने की आवश्यता देहरादून। स्कूली शिक्षा को सफल बनाने में प्रधानाचार्यों की महत्ती भूमिका है। शैक्षणिक नेतृत्व व वार्षिक शैक्षणिक योजना में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रधानाचार्य किसी भी स्कूल की योजना निर्धारण मे भी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के अंदर क्या मुख्य गुण-कौशल होने चाहिए, इन बिन्दुओं पर वार्षिक अधिवेशन में विस्तारपूर्वक मंथन हुआ। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा संचाचिल एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिकवेशन में वक्ताओं ने मुख्य रूप से इन बिन्दुओं को रेखांकित किया। प्रधानाचायर्रू एक शैक्षणिक…
रोस्टर पर पहले निर्णय हो जाता तो बेहतर होतादेहरादून: उत्तराखंड में पंचायत चुनावों पर हाई कोर्ट में चल रही लड़ाई में उच्च न्यायालय के आज के चुनाव संपन्न कराए जाने के निर्णय का कांग्रेस पार्टी ने यह कह कर स्वागत किया है कि झगड़े की असली जड़ आरक्षण के रोस्टर पर अगर पहले फैसला होता तो बेहतर होता लेकिन पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य निर्वाचन आयोग जो भी कार्यक्रम तय करेगा पार्टी चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी और विजय होगी यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने…
उत्तराखंड यूपीसीएल की अनियमिताएं व लापरवाही लगातार सामने आ रही है ऐसा ही मामला देखने को मिलता है करनपुर में जहां बिजली की तारे गिरासू पेड़ों पर लटकी हुई है, स्थानीय लोगों की मानें तो इसके चलते लोगों के घरों में भी करंट दौड़ रहा है, वर्तमान में मानसून अपने चरम पर है ऐसे में कब कोई हादसा हो जाए इसकी सुध विभाग को नहीं है, उत्तराखंड में हो रही बरसात के चलते लगातार एक के बाद एक इस पेड़ की टहनियां टूट कर धरातल पर गिर जाती है परंतु बावजूद इसके कोई भी सुधा विभाग को नहीं है। In…
आगामी कांवड़ मेले को सरल, सुखद व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु मुख्य सचिव आनन्द वर्धन की अध्यक्षता में इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार में संपन्न हुई। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान के उच्चाधिकारियों द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि कांवड़ मेला आस्था एवं श्रद्धा का बहुत बड़ा उत्सव है।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल एवम् सफलता पूर्वक सम्पन्न हो, कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने कहा कि सभी की तरफ से रियल टाइम कॉर्डिनेशन व रियल टाइम डाटा साझा किया जाए।…
Dehradun ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य जी के “गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन” से प्रेरित जनप्रतिनिधियों का संघर्ष रंग लायाजनपद प्रयागराज की ग्राम सभा भरवारी, तहसील मेजा में गौमाताओं की दयनीय स्थिति पर उठी आवाज़ को आज एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित पांडेय, नरनारायण सिंह वंशमणि पाण्डेय, शिव शंकर पाण्डेय विनोद मिश्रा, श्रीकांत शुक्ला नितिन पाण्डेय एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा लगातार किए जा रहे जन-जागरूकता अभियान और प्रशासनिक ज्ञापनों के फलस्वरूप जिलाधिकारी महोदय ने ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं खंड विकास अधिकारी (BDO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।ज्ञात हो कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को दिए गए…
राज्यभर में निरीक्षण शुरू, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई उत्तराखंड में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। स्वास्थ्य सचिव एवं एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश के निर्देश पर राज्यभर में औषधि निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दवा दुकानों, गोदामों और निर्माण इकाइयों से औषधियों के नमूने एकत्र कर सरकारी प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने सभी वरिष्ठ औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अगर कोई दवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरती है…
