देहरादून। अजबपुर खुर्द क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय युवती की बाथरूम में नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी के टब में डूबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान विनीता बिष्ट पुत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी नयागांव अजबपुर खुर्द के रूप में हुई है। घटना के वक्त विनीता बाथरूम में अकेली थीं। परिजनों के अनुसार, जब विनीता काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकलीं तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर वे पानी के टब में अचेत अवस्था में मिलीं। तत्काल परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना नेहरू कॉलोनी के…
Author: news61uk
Uttarakhand city news dehradun -: अगस्त की आज से शुरुआत हो चुकी है शुक्रवार के दिन मौसम विज्ञान केंद्र ने बरसात को लेकर इन जनपदों में कोई राहत नहीं दी है मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र बारिश होने की संभावना है भी मौसम विभाग ने जताई है। राज्य में मानसून की बात की जाए तो उसने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है तथा पूरे राज्य में बादलों ने डेरा डाला…
उत्तराखंड से ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के नगर निगम रुड़की में कार्यरत एक लिपिक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम में लिपिक पद पर कार्यरत राजीव भटनागर ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 10-12 दिन पहले वह और…
उत्तराखंड पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच कई दिलचस्प और चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। जहां कुछ जगह जीत की खुशी है, वहीं कई स्थानों पर हार के बाद मायूसी देखने को मिल रही है। रामनगर से भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहन नीमा नेगी को 61 मतों के अंतर से हराया। श्वेता के पति जगमोहन बिष्ट भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। चकराता विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक…
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला योगा ट्रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेकेपुरम कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रह रही 35 वर्षीय ज्योति पत्नी कमल का शव गुरुवार सुबह कमरे में मिला। ज्योति मुखानी क्षेत्र की एक निजी संस्था में योगा ट्रेनर थीं। वह मूल रूप से जोधपुर निवासी थीं और उनके पति जोधपुर में ही नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से पारिवारिक अनबन चल रही थी, जिस कारण वे अलग रह रहे थे। बुधवार शाम ज्योति टहलने निकली थीं और देर शाम लौट आई थीं। गुरुवार…
महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले के लगभग 17 साल बाद एनआईए की विशेष अदालत गुरुवार को फैसला सुनाया। यह सर्वाधिक संवेदनशील मामलों में से एक रहा है, क्योंकि इसमें हिंदू और भगवा आतंकवाद शब्दों का प्रयोग किया गया था। सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में गुरुवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश…
दिल्ली। गाजीपुर इलाके में विकास नाम के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार ये आपसी विवाद का मामला है। इस हमले में विकास का दोस्त भी जख्मी हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विकास नोएडा की एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई थी। बुधवार को विकास का जन्मदिन था। इस मौके पर वह एक दोस्त के साथ गाजीपुर के पेपर मार्केट गया था, जहां कार टच होने पर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद विकास बदला लेने पहुंचा था, लेकिन वहां कई लोगों ने मिलकर चाकू से…
देहरादून, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय वन सेवा 2023-25 बैच के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह आज वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत गृह में संपन्न हुआ। यह 21वीं सदी का अब तक का सबसे बड़ा बैच है, जिसमें 109 भारतीय परिवीक्षार्थी अधिकारियों के साथ भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षुओं सहित कुल 111 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन, अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग थे। उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए और अपने प्रेरणादायी दीक्षांत भाषण में सेवाकाल में ईमानदारी, करुणा और अनुशासन का पालन करने की सीख…
उत्तराखण्ड में नैनीताल के सेंट जोन्स चर्च के समीप व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय को 10 से 12 अज्ञातों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुँची और घायल को उपचार के लिए बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल पहुँचाया। नैनीताल में बुधवार शाम से ही मल्लीताल कोतवाली में कक्षा 11 में पढ़ने वाली हिन्दू छात्रा और 30 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति के बीच दोस्ती का मामला आने से साम्प्रदायिक रंग ले लिया। कोतवाली में हिंदूवादी संगठनों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इसी दौरान,…
सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं को जांच सौंपी सीएमओ बागेश्वर की जांच रिपोर्ट में डॉक्टर निर्दोष, एम्बुलेंस स्टाफ कसूरवार पहाड़ का सच देहरादून/ बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में डेढ़ साल के सैनिक पुत्र की मौत के मामले में कुमाऊ कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं।प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डा. सुनीता टम्टा ने भी विभागीय जांच बिठाई है। उधर, सीएमओ बागेश्वर ने आनन फानन में टीम का गठन कर जांच कराई। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों को क्लीन चिट दे…
