Author: news61uk

देहरादून एकेडमी ऑफ डांस (D.A.D) ने इस सीज़न के कैंप 25 का शोकेस रविवार को बेहद भव्य तरीके से प्रस्तुत किया। D.A.D पिछले चार वर्षों से लगातार कैंप शोकेस आयोजित करता आ रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्री एस. के. चोपड़ा द्वारा किया गया और उद्घाटन श्रीमती सिल्वी अग्रवाल (शिक्षाविद व RIMC की शिक्षा प्रशासक) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय थापा, पूर्व वायुसेना अधिकारी व शिक्षाविद उपस्थित रहे। इस फिनाले शो में कुल 45 छात्रों और 11 डांस प्रशिक्षकों ने भाग लिया, जिसका मुख्य विषय था “श्रेयस”, जिसका अर्थ होता है आशीर्वाद…

Read More

प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट…

Read More

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट और देहरादून कोतवाली नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी में गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था। साथ ही मौके से पुलिस को नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार देहरादून राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाए…

Read More

उत्तराखंड में देर रात से तेज बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से तबाही मच गई। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए। लापता मजदूरों की तलाश में प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, सीएम धामी ने भी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और त्वरित गति से राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 12 बजे की है। बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठेत…

Read More

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश के सात जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि अन्य कई जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से लेकर एक जुलाई तक दून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के भी कुछ…

Read More

हरिद्वार में पहली यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया दो दर्जन से ज्यादा राज्यों की टीम ले रही है हिस्सा प्रतियोगिता के आधार पर चुनी जाएगी बहरीन में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम हरिद्वार, 28 जून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार में पहले यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। 28 जून से 01 जुलाई तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 27 और बालिका का वर्ग में 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों के लगभग 900 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतिभाग कर…

Read More

रविवार को होने जा रही पीसीएस परीक्षा, परीक्षार्थियों से भी समय पर पहुंचने की अपीलमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए, आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी लोग सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार 29 जून को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्यारा आयोजित की जा रही उत्तराखंड सम्मिलित…

Read More

कांटा लगा फेम शैफाली जरीवाला के असमय निधन की खबर से मैं दुखी हूं। शैफाली गुजरात की बेटी लेकिन ग्वालियर की बहू थी। अपने जमाने के चर्चित शराब कारोबारी स्वर्गीय गुलजार सिंह के बेटे हरमीत की पत्नी थी शैफाली। ये रिश्ता हालांकि कुल पांच साल चला, किंतु रिश्ता तो रिश्ता होता है। शैफाली के ससुर और हरमीत के पिता सरदार गुलजार सिंह का अच्छा खासा रसूख था लेकिन उनके बेटों ने शराब कारोबार को अपनाने के बजाय संगीत को कैरियर बनाया और यहीं इनको शैफाली मिली। सरदार गुलजार सिंह इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन बेटे की खुशी के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि शोशल मीडिया में उनके अमर्यादित आचरण को लेकर वायरल वीडियो का पार्टी संज्ञान लेकर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मनवीर चौहान ने कहा कि उनके ओर से दिए गए जवाब से संगठन संतुष्ट नही था। उन्हें लगातार पार्टी की मर्यादा एवं सामाजिक आचरण का उल्लंघन का दोषी पाया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से…

Read More