कांटा लगा फेम शैफाली जरीवाला के असमय निधन की खबर से मैं दुखी हूं। शैफाली गुजरात की बेटी लेकिन ग्वालियर की बहू थी। अपने जमाने के चर्चित शराब कारोबारी स्वर्गीय गुलजार सिंह के बेटे हरमीत की पत्नी थी शैफाली। ये रिश्ता हालांकि कुल पांच साल चला, किंतु रिश्ता तो रिश्ता होता है। शैफाली के ससुर और हरमीत के पिता सरदार गुलजार सिंह का अच्छा खासा रसूख था लेकिन उनके बेटों ने शराब कारोबार को अपनाने के बजाय संगीत को कैरियर बनाया और यहीं इनको शैफाली मिली। सरदार गुलजार सिंह इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन बेटे की खुशी के सामने वे झुके। गुलजार को पता था कि ये शादी चलेगी नहीं, और हुआ भी वही, पांच साल में ही ये शादी टूट गई।
मुझे सरदार गुलजार सिंह ने ही शैफाली से मिलाया था। सोणी लडकी थी, लेकिन वो गुलजार के परिवार को गुलजार नहीं कर पायी। शैफाली ग्लैमर की दुनियां में ध्रुव तारे की तरह चमकी और पुच्छल तारे की तरह लुप्त भी हो गई। शैफाली ने म्यूजिक वीडियो भी बनाए और कुछ फिल्मों में काम भी किया था। शैफाली के हिस्से में छोटा आकाश आया। मेरी बेटी की उम्र की थी शैफाली। उसमें प्रतिभा, संघर्ष और काम के प्रति समर्पण की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उतावलापन उसे ले डूबा।
शेफाली जरीवाला को 2002 में म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” से व्यापक प्रसिद्धि मिली, जिसके बाद उन्हें “कांटा लगा गर्ल” के नाम से बने एक म्यूजिक एलबम में काम मिला। शेफाली का जन्म अहमदाबाद, में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल, गुजरात से स्कूली शिक्षा पूरी की और सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आनंद, गुजरात से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई. की डिग्री हासिल की। शैफाली इंजीनियर बनने के बजाय कांटा गर्ल बन गई।
2002 में “कांटा लगा” म्यूजिक वीडियो में उनकी बोल्ड परफॉर्मेंस ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने “कभी आर कभी पार रीमिक्स” (2002), “माल भरी आहे – डीजे हॉट रीमिक्स” (2004), और “प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया” (2006) जैसे अन्य म्यूजिक वीडियो में काम किया।
फिल्म और टीवी
शैफाली ने बॉलीवुड फिल्म “मुझसे शादी करोगी” (2004) में एक छोटी भूमिका निभाई और कन्नड़ फिल्म “हुडुगारु” (2011) में भी नजर आईं। 2018 में उन्होंने ALT बालाजी की वेब सीरीज “बेबी कम ना” में मुख्य भूमिका निभाई और “बू सबकी फटेगी” में भी दिखाई दीं। इसके अलावा,उन्होंने रियलिटी शो “बूगी वूगी” (2008), “नच बलिए 5” और “नच बलिए 7” में अपने पति पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। 2019 में वह “बिग बॉस 13” में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं। 2024 में वह टीवी शो “शैतानी रस्में” में भी दिखाई दीं।
शेफाली इंस्टाग्राम पर @shefalijariwala के नाम से सक्रिय थीं, जहां उनके 3.2 मिलियन फॉलोअर्स थे, और ट्विटर @shefalijariwala पर उनके करीब 125.9k फॉलोअर्स थे। उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और मां का नाम सुनीता जरीवाला है, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थीं। उनकी एक बहन, शिवानी जरीवाला, दुबई में रहती हैं। शेफाली ने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की, लेकिन 2009 में तलाक हो गया। उन्होंने हरमीत पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था। बाद में, 12 अगस्त 2014 को उन्होंने टीवी अभिनेता पराग त्यागी से शादी की।
शेफाली ने एक साक्षात्कार में बताया था कि 15 साल की उम्र में उन्हें पहली बार मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता के कारण ये दौरे बढ़ते थे, लेकिन व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से वह दौरे से मुक्त रही थीं और अवसाद से भी जूझती थीं।
एक बार शेफाली ने मुझे बताया था कि इनसान के बाद उसे कुत्तों से बहुत प्यार है। उनके पीठ पर एक दिल के आकार का टैटू और बाएं हाथ पर पक्षियों का टैटू था।2016 में उन्होंने अपनी बहन के साथ दुबई में एक प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कोचिंग कंपनी, WYN, शुरू की थी।”कांटा लगा” के लिए उन्हें मात्र 7000 रुपये मिले थे, और इस गाने के लिए उन्हें अपने पिता को मनाना पड़ा था, क्योंकि वह एक शैक्षणिक परिवार से थीं। शेफाली जरीवाला की अचानक मृत्यु ने उनके प्रशंसकों और मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर पैदा कर दी। उनकी विरासत एक पॉप कल्चर आइकन के रूप में हमेशा याद की जाएगी। शैफाली को विनम्र श्रद्धांजलि।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
- देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Friday, April 17

