देहरादून। होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां राजीव नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि होली के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनकी एक महिला मित्र के साथ जबरन रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके साथियों के साथ…
Author: news61uk
उत्तराखंड में होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च यानी आज से शुरू हो गई। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा है। शुक्रवार को वेबसाइट खुलते ही ऑनलाइन पंजीकरण होने लगे। हालांकि, अभी कोई आकंड़ा जारी नहीं किया गया है मगर कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पहले दिन ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है। यमुनोत्री धाम और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ किया। टिहरी जिले के कोटी कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। 6 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव प्रदेश में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। ऐसे आयोजनों से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और परंपराओं को व्यापक पहचान मिलती है। साथ ही स्थानीय…
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गुरना के पास कैंटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आज 06 मार्च 2026 को डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई…
Arjun Tendulkar-Saniya Chandhok Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर शहनाइयां गूंजी. सचिन के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और मशहूर बिजनेस घराने की बेटी सानिया चंदोक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस शादी समारोह में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चकाचौंध भी सिर चढ़कर बोल रही थी. ‘खान्स’ से लेकर ‘बच्चन्स’ तक, माया नगरी का लगभग हर बड़ा सितारा इस शादी का गवाह बना. शादी में सबकी निगाहें टिकी थीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पर. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शादी…
हरिद्वार: हरिद्वार के भगवानपुर पुलिस ने होटल में कुक का काम करने वाले युवक की हत्या में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवक के साथ पहले शराब पी और फिर ट्रक से कुचलकर मार डाला। प्रताप कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके पति 26 वर्षीय राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई है। राहुल एक होटल पर कुक था। पुलिस ने जांच के बाद राजीव निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राहुल शराब के नशे में…
आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 मार्च से 2 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल को लॉटरी से चयन, 18 अप्रैल को जारी होगा परिणाम नैनीताल। उत्तराखंड में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है।…
श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़ सजने लगा श्री दरबार साहिब रौनकों में लगे चार चांद शुक्रवार को संगतें कंधों पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी देहरादून। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। गुरुवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी।…
नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्रों का उल्लंघन कर किए जा रहे व्यवसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार मै0 के0एस0 फर्नीचर हाउस, श्रीराम टावर्स, बंजारावाला रोड, निकट वृंदा गार्डन, देहरादून में बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को चिन्हित किया गया था। संबंधित निर्माण प्राधिकरण के…
देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसमें मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस को दी गई शिकायत में सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार, जनपद रुद्रप्रयाग ने बताया कि उनकी बहन कैहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र…
