Author: news61uk

पौड़ी। पौड़ी जिले के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई, वहीं गुस्साए लोगों ने वन विभाग और प्रशासन के कर्मचारियों को पंचायत घर में रोककर गुलदार को मारने की मांग उठाई है।   घर लौटते समय गुलदार ने किया हमला जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी क्षेत्र के जामलाखाल निवासी 47 वर्षीय प्रकाश लाल इंटरलॉकिंग का काम करके शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान…

Read More

स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश में एक बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। मनीराम मार्ग स्थित गली नंबर-10 में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण को निर्माण की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल भवन को सील कर दिया।   जानकारी के अनुसार सरला अग्रवाल और रेनू…

Read More

Uttarakhand Budget 2026-27 :  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट प्रस्तुतीकरण एक ही दिन संपन्न हुए। सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के संबोधन के बाद दोपहर 3 बजे सीएम धामी ने बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस बजट को SANTULAN (संतुलन) (समावेशी विकास, आत्मनिर्भर, नई सोच, तीव्र विकास,…

Read More

गैरसैंण/भराड़ीसैंण। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सोमवार (आज) गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल ने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों और आने वाले वर्षों की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है और इसके लिए आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।   राज्यपाल ने कहा कि सरकार पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध…

Read More

देहरादून: क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान घायल दोनों युवक-युवती को पुलिस ने घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था. साथ ही आरोपी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयोग चाकू को उसके कमरे से बरामद कर लिया है.   7 मार्च को निवासी आदर्श विहार निवासी व्यक्ति ने रायपुर रोड ने थाना क्लेमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई थी की एक निजी शिक्षण संस्थान में…

Read More

हल्द्वानी। उत्तराखंड के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ग्राफिक ऐरा की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत युवाओं को सिविल सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।   प्रोफेशनल एजुकेशन और प्लेसमेंट के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित करने वाला ग्राफिक ऐरा ने इस सत्र में उत्तराखंड को एक नायाब तोहफा देगा। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने आज यहां इसकी घोषणा की। इसी शैक्षणिक सत्र से ग्राफिक एरा राज्य के गरीब परिवारों के बच्चों…

Read More

गैरसैंण: भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आज से शुरू हुए बजट में सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ. इससे पहले मंत्रोच्चारण और फूलों से सजे विधानसभा भवन में राज्यपाल का स्वागत किया गया. उधर विपक्ष ने सरकार पर प्रोटोकॉल उल्लंघन और परंपराओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया है. सत्र की अवधि को बढ़ाने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने हाथों में पट्टिकाएं पकड़ कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी, हरीश धामी, प्रीतम सिंह, मनोज तिवारी और अनुपमा रावत ने भी सरकार पर निशाना साधा. उनका कहना है कि सरकार ने पहले से ही बजट सत्र की अवधि…

Read More

रामनगर: हल्द्वानी राज्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलगढ़ के पास करीब सुबह 11 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात सामान्य कराया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार वेगनआर कार संख्या UK04X 5944 और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK14TA 8715 के बीच यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि वेगनआर कार रामनगर की…

Read More

गैरसैंण। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दृष्टि से चुनावी साल में सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य जोरआजमाइश प्रारंभ हो गई है, जो ग्रीष्मकालीन राजधानी गैंरसैण में सोमवार से प्रारंभ होने वाले बजट सत्र में भी दिखने के आसार हैं। इसके लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपने-अपने तरकश में तीर तैयार किए हैं।   रविवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। चूंकि, यह इस साल का पहला सत्र है तो इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण…

Read More

देहरादून। प्रदेश के 1385 राजकीय इंटर कालेजों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। नये शैक्षणिक सत्र से पहले इन पदों के भरने की संभावना कम दिखाई दे रही है। वर्तमान में राज्य के विद्यालयों में प्रवक्ता के कुल 3670 पद खाली चल रहे हैं, जो एक अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले नए सत्र में भी भरे नहीं जा सकेंगे   दरअसल एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का मामला उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में लंबित है, जिसके कारण पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़…

Read More