देहरादून: होली के बाद देहरादून नगर निगम शहर में हाउस टैक्स वसूली के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अधिकतम राजस्व संग्रह के लक्ष्य के साथ निगम हर वार्ड में विशेष कैंप लगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने आठ टीमों का गठन किया है, जो बकायेदारों से सीधे संपर्क कर टैक्स जमा कराने की कार्रवाई करेंगी। नगर निगम के अनुसार, रिमाइंडर और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं को अब अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। चेतावनी के 15 दिन के भीतर भी कर जमा नहीं करने पर संबंधित बकायेदार…
Author: news61uk
उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी। होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर,…
देहरादून। साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक लग गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हो जाएगा और इसका समापन शाम 6:57 बजे होगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। ऐसे में सुबह से ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। सूतक…
देहरादून | 03 मार्च 2026 एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम उजागर होने की खबरों के बीच देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शहर में मार्च निकाला। राजीव भवन से घंटाघर तक निकाला मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुईं। यहां से उन्होंने “THE PM IS Compromised” लिखी विशेष पोशाक पहनकर गांधीपार्क, घंटाघर, पल्टन…
देहरादून। राजधानी के व्यस्ततम चकराता रोड पर सोमवार शाम गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष में दीपक और उसका दोस्त अक्षय हैं, दूसरा पक्ष मनआनंद का है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है।…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। शासन-प्रशासन व मेला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। आगे जैसी आवश्यकता होगी, उसके लिए केंद्र से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में भव्य स्वरूप में कुंभ मेला आयोजित…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रमुख सचिव एआर मीनाक्षी सुंदरम का कद बढ़ाते हुए उन्हें सिंचाई विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। यह फैसला सचिव दीपेंद्र चौधरी के रिटायर होने के बाद लिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सचिव युगल किशोर पंत को दी गई है। पंत पहले से ही सचिव सिंचाई का दायित्व संभाल रहे थे। अब सिंचाई विभाग में उनके ऊपर प्रमुख सचिव के रूप में एआर मीनाक्षी सुंदरम की नियुक्ति की गई…
देहरादून। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने होली के पर्व को शांति से मनाए जाने की अपील की है उन्होंने कहा कि होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये देहरादूनपुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। उन सभी को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के…
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी,पीजी, कॉलेज देहरादून के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राम विनय सिंह ने होली के महत्व और उसे मानने के कई महत्वपूर्ण कारणों के विषयों पर प्रकाश डाला तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में आये अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले सोमवार को कचहरी के निकट स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी, पीजी, कॉलेज देहरादून के…
हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में पति से मिलने आई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है और अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी, जो सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। आरोप है कि बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक…
