उत्तराखंड। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. इसमें मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, इस हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई थी. हादसे में कई लोगों को चोट आई है. वहीं ट्रॉली में सवार एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. सड़क पर लंबा जाम था, जिससे वहां यातायात ठप हो गया था. वाहनों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड…
Author: news61uk
देहरादून। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में ऐतिहासिक झंडा मेला रविवार को झंडेजी जी के आरोहण के साथ शुरू हो गया उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों व विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। रविवार दोपहर चार बजकर 12 मिनट पर सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दिशा-निर्देशन में 94 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण हुआ। इसके साथ ही पूरा वातावरण गुरु महाराज व झंडेजी के जयकारों से गूंज उठा। संगतें ढोल की थाप पर नृत्य करने लगीं। कई श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्यभर से 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा महिलाओं के स्नेह,…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला इस वर्ष हाईटेक अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। इस बार श्रद्धालु फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से घर बैठे मेले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। मेला प्रशासन ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है कि जो श्रद्धालु किसी कारणवश मेले में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी ऑनलाइन माध्यम से श्री दरबार साहिब में होने वाली सभी धार्मिक गतिविधियों के दर्शन कर सकेंगे। वहीं मेले में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाकर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। देहरादून में उमड़ी संगतों…
देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को होगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी के मुताबिक कक्षा छह में 630 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। इसके साथ ही कक्षा सात, आठ और नौ में रिक्त सीटों के लिए भी प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा छह में कुल सीटों में पचास फीसदी सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
हल्द्वानी। बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा तेज धमाके की आवाज निकाल रहे युवक ने विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आया युवक हमले में घायल हो गया। शनिवार शाम राजपुरा क्षेत्र में रेट्रो साइलेंसर लगी बाइक के धमाकों पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू मार कर युवक आकाश को घायल कर दिया। विवाद बढ़ने पर हमलावर युवक के परिजनों ने अपनी छत से लोगों पर पथराव भी किया। इसके बाद घटना पर आक्रोशित क्षेत्र के…
उत्तराखंड के इस जिले में हुई सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी…
देहरादून: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आत्महत्या का प्रयास किया। उनके वाहन के साथ दुर्घटना हुई, लेकिन वह अब सुरक्षित हैं। हालांकि, इस हादसे में उन्हें कई चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, और वे अपने वीडियोज़ के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ते रहते हैं। कुछ दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इंटरकास्ट मैरिज के कारण परिवार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा…
एमसीए के छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, छात्र मेरठ तो छात्रा देहरादून की रहने वाली देहरादून: राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग को लेकर एक छात्र और छात्रा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल दोनों छात्रों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शनिवार को…
देहरादून : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में उत्तराखंड के कई युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों के अभ्यर्थियों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पुरोला क्षेत्र के ग्राम सुनाली निवासी ऋषभ नौटियाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 552वीं रैंक हासिल की। वहीं ग्राम गुलाड़ी बनाल निवासी आशुतोष नौटियाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 398वीं रैंक प्राप्त की। जौनसार-बावर क्षेत्र…
