मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी। शहर की मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुभम उर्फ गोलू और लक्ष्मी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी। घटना के पीछे शराब के नशे में आपसी कहासुनी और छेड़खानी को मुख्य कारण बताया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, जिस पर पहले से गैंगस्टर एक्ट…
Author: news61uk
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले दोनो मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड में हुए घायल चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर किया था फायर अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 मे…
पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राधिकरण द्वारा यह अभियान क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। बताया…
कैबिनेट मंत्री ने किया घनसाली बसन्त महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ टिहरी। घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्रीराम होटल में आयोजित तीन दिवसीय ‘घनसाली बसन्त महोत्सव–2026’ कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल महाराज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधु मोहिना रावत एवं पौत्र शियांश रावत, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत मुख्यमंत्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार…
खाना हमारी पूरी हेल्थ और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इम्यूनिटी बढ़ाने में विटामिन D बहुत ज़रूरी रोल निभाता है. भारत में ज्यादातर लोग विटामिन D की कमी से परेशान हैं, यह समस्या महिलाओं में ज्यादा आम है. दरअसल, विटामिन D हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में बहुत जरूरी रोल निभाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस विटामिन की कमी से थकान, स्ट्रेस, मसल्स में दर्द, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, बाल झड़ना और पुरानी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, विटामिन D से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है.…
हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीपल पोखरा नंबर-2 में जंगली जानवर के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा देवी (पत्नी प्रेम भारती) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गंगा देवी पर अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ…
देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार से मरीजों को लंबी कतारों में लगकर रजिस्ट्रेशन का पर्चा बनवाने से राहत मिली है. अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए ओपीडी के प्रत्येक फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए हैं.अस्पताल की ओपीडी में यानी 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान काउंटर भी संचालित होना शुरू हो गया है, यह नई व्यवस्था मरीजों को अनावश्यक भाग दौड़ से निजात दिलाएगी. इससे पूर्व कई मरीजों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपातकालीन विभाग जाना पड़ता था. जबकि इमरजेंसी और ओपीडी भवन…
हल्द्वानी मंडी परिसर के पास गल्ला मंडी के निकट युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा…
देहरादून :उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने रात बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपियों राजू राणा और पंकज राणा (दोनों भाई) को देर रात अलग-अलग स्थानों लाडपुर के जंगलों एवं डोईवाला के जंगलों पर एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार है कि यह हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत भी होने की संभावना है ।…
