Author: news61uk

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज सुबह एक गुलदार ने मंदिर जा रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला पौड़ी जिला मुख्यालय से कुछ ही दूर पर स्थित गजल्ड गांव का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नौटियाल (42) सुबह करीब 7:30 बजे, गांव के ही पास स्थित शिवालय पर पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। इस पूरी घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप…

Read More

उत्तराखंड के देहरादून में जंगल में एक युवक का शव मिला है। युवक की उम्र 25 साल के आस-पास बताई गई है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर स्तिथ ऑप्टिकल स्टेट के सामने IRD जंगल की है। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 63 के पार्षद दिनेश केमवाल को दोपहर करीब 12 बजे जंगल के आसपास की दुकानों से जानकारी मिली कि जंगल में एक युवक शव मिला है। इसके बाद पार्षद ने…

Read More

पौड़ी। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष पर वार्ता कर विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मां कालिंका मन्दिर में 06 दिसम्बर, 2025 को होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष पर वार्ता कर विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मां कालिंका मन्दिर में 06 दिसम्बर, 2025 को होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते…

Read More

प्रेज़िडेंट पुलिस मेडल विजेताओं को मिलेंगे 5 लाख रुपये- सीएम धामी हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है। तिरंगे की शान को बढ़ाने में इन वीर सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अर्द्धसैनिक बल के जवानों को वीरता, साहस और देश भक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें राष्ट्र की शान बताया। इस अवसर…

Read More

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क चल रहा है. सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है. इसके कारण सर्दी-खांसी और जुकाम-बुखार की समस्या आ रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शुक्रवार 5 दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम बदलेगा. बदला मौसम बारिश और बर्फबारी लाएगा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 5 दिसंबर को उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. इन जिलों में दो गढ़वाल मंडल और एक कुमाऊं मंडल में स्थित है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान…

Read More

देहरादून। प्रदेश में लाखों लोगों का सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाला राशन बंद होगा। 26 लाख लोगों का अब तक सत्यापन नहीं हुआ। 30 नवंबर तक इनका सत्यापन होना था, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों के छूट जाने पर विभाग की ओर से ईकेवाईसी के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र लाभार्थी तक सही मात्रा में राशन पहुंच सके और कोई भी फर्जी पहचान का उपयोग न कर सके। इसके लिए प्रदेश भर में लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। विभाग की ओर से इसके…

Read More

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के उत्तराखंड में शुरू होने से पहले ही भाजपा ने SIR सर्वे के बाद बड़े कांग्रेसी नेताओं के बाहर होने का दावा किया. बीजेपी प्रवक्ता विनोद चमोली ने पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को भी इसमें लपेटा है. इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चमोली से उनके आरोप को सिद्ध करने को कहा है. विनोद चमोली ने हरीश रावत पर डुप्लीकेट वोटर होने का आरोप लगाया: भाजपा के वरिष्ठ विधायक और प्रवक्ता विनोद चमोली ने उत्तराखंड में शुरू होने जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR को लेकर कहा है कि कांग्रेस लगातार…

Read More

चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास मायापुर में सड़क किनारे खड़े एक टैंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच, प्रशासन और दमकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और बचाव दल के संयुक्त प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में हुए बवाल, पांच बीडीसी सदस्यों के कथित अपहरण और मतपत्र में ओवरराइटिंग के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने अब एसएसपी नैनीताल के बाद मामले की जांच कर रहे सीबीसीआईडी अधिकारी और कथित रूप से अपहृत किए गए पांचों बीडीसी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए, मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने पिछली सुनवाई में एसएसपी नैनीताल को तलब किया था। एसएसपी कोर्ट के पूर्व आदेश के अनुपालन में खंडपीठ…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर और जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन में संशोधन 3 से 5 जनवरी 2026 के बीच कर सकेंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। उम्मीदवार योग्यता, पदवार विवरण और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर देख सकते हैं। पोस्ट सैलरी पद…

Read More