चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास मायापुर में सड़क किनारे खड़े एक टैंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच, प्रशासन और दमकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और बचाव दल के संयुक्त प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आज होगी घोषित, राजदरबार पहुंचेगी गाडू घड़ा यात्रा
- देहरादून में कूड़ा डंपिंग साइट में भीषण आग, जहरीले धुएं से जनजीवन प्रभावित
- मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी, बारिश के साथ लौटी कड़ाके की ठंड
- भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी
- उत्तराखंड में ग्रीन सेस लागू: दिल्ली–मेरठ से आने वाले वाहनों पर शुल्क, हरिद्वार में ANPR कैमरों का दायरा बढ़ेगा
- उत्तराखंड में बिजली महंगी या सस्ती? 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई
- लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश
- जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा: सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 10 घायल
- ब्रेकिंग न्यूज़: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पीडब्ल्यूडी अमीन, कार्रवाई से मचा हड़कंप
- बड़ी खबर: सौरभ राज बेहड़ ने खुद पर कराया हमला, तिलकराज बेहड़ ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
Friday, January 23

