उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज सुबह एक गुलदार ने मंदिर जा रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला पौड़ी जिला मुख्यालय से कुछ ही दूर पर स्थित गजल्ड गांव का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नौटियाल (42) सुबह करीब 7:30 बजे, गांव के ही पास स्थित शिवालय पर पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया।
इस पूरी घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटनास्थल पर पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया कि घटना के 4 घंटे बाद भी कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा, जबकि जिला मुख्यालय से गांव की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है ।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब चार घंटे बाद जब बीजेपी विधायक राजकुमार पोरी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ा तो अब डीएम स्वाती भदौरिया मौके पर पहुंच गई हैं और लोगों से शव को उठाने की अपील कर रही हैं।
विधायक के आगे लगे धामी सरकार मुर्दाबाद के नारे
घटना के करीब 4 घंटे बाद जब बीजेपी विधायक राजकुमार पोरी मौके पर पहुंचे तो, लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान लोगों ने खूब हंगामा किया, लोग वन मंत्री मुर्दाबाद के साथ ही धामी सरकार मुर्दाबाद की नारेबाजी करने लगे। लेकिन विधायक सिर्फ सबको देखते रहे और लोगों से शांत होने की अपील करते रहे।
इस दौरान विधायक के पास ही खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि हमारे विधायक के कहने के बाद भी डीएम तक मौके पर नहीं पहुंचीं हैं ये कैसे विधायक हैं, साथ ही उसने कहा कि विधायक जी भी कुछ नहीं कर सकते हैं वो असहाय हैं। काफी देर तक चले इस विरोध के बाद डीएम मौके पर पहुंचीं जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
महिला का आरोप- वन विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा
इस दौरान ये एक महिला ने कहा- ये जंगलात वाले बस कहते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, बेचारा गरीब व्यक्ति गाय बच्ची पालकर अपना भरण पोषण कर रहा था और आज बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। कैसे लोग गांव में अपनी गाय बच्छी पालेंगे। सरकार को सभी आदमखोर गुलदारों को मारने का ऑर्डर देना चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी
- उत्तराखंड में ग्रीन सेस लागू: दिल्ली–मेरठ से आने वाले वाहनों पर शुल्क, हरिद्वार में ANPR कैमरों का दायरा बढ़ेगा
- उत्तराखंड में बिजली महंगी या सस्ती? 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई
- लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश
- जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा: सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 10 घायल
- ब्रेकिंग न्यूज़: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पीडब्ल्यूडी अमीन, कार्रवाई से मचा हड़कंप
- बड़ी खबर: सौरभ राज बेहड़ ने खुद पर कराया हमला, तिलकराज बेहड़ ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
- हल्द्वानी–रुद्रपुर मार्ग बंद, यात्रा से पहले रूट डायवर्जन प्लान देखना जरूरी
- दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामला: आरोपी छात्र हॉस्टल से निष्कासित
- देहरादून ISBT निर्माण मामला: अधिग्रहित भूमि के बदले जमीन का मुद्दा शासन में फिर गरमाया
Friday, January 23

