मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क चल रहा है. सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है. इसके कारण सर्दी-खांसी और जुकाम-बुखार की समस्या आ रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शुक्रवार 5 दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम बदलेगा. बदला मौसम बारिश और बर्फबारी लाएगा.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 5 दिसंबर को उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. इन जिलों में दो गढ़वाल मंडल और एक कुमाऊं मंडल में स्थित है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के गढ़वाल मंडल में सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिला बारिश और बर्फबारी का गवाह बनेगा.
जो पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है, उसके अनुसार इन तीन जिलों के 3,200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी. इन जिलों के निचले इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने ये भी कहा कि राज्य के शेष 10 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके अनुसार शनिवार 6 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा. उसके बाद रविवार 7 दिसंबर और सोमवार 8 दिसंबर को फिर से मौसम का बदला मिजाज हावी रहेगा. रविवार 7 दिसंबर को फिर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी होगी. फिर मौसम का यही पैटर्न सोमवार 8 दिसंबर को भी रिपीट होगा. यानी बारिश और बर्फबारी होगी. उसके बाद मंगलवार यानी 9 दिसंबर को फिर से मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन ये बारिश और बर्फबारी ठंड को बढ़ाएगी.
मौसम विभाग ने ये भी पूर्वानुमान दिया है कि अगले 1 से 2 दिन के अंदर उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखेन को मिलेगी. इसके साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का और मध्यम कोहरा छाने की बात भी कही गई है. ऐसे में वाहन चालक पहाड़ी सड़कों पर अपने वाहन देखकर चलाएं. कोशिश करें कि देर शाम वाहन चलाकर न जाना पड़े.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई
- केदारनाथ–लिंचोली मार्ग पर SDRF की अटूट तत्परता: विपरीत परिस्थितियों में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं को जीवनदायिनी राहत
- हल्द्वानी: बीजेपी विधायक के आरोपों से सियासत गरम
- अकरम एनकाउंटर मामला: डीएम ने मजिस्ट्रियल व पुलिस जांच के दिए आदेश
- सतपुली में युवक की आत्महत्या, पुलिस पर आरोप; जांच शुरू
- पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत, एक हफ्ते में फैसला संभव
- देहरादून में लैंड फ्रॉड पर सख्ती: 125 मामलों की सुनवाई, 24 में FIR के आदेश
- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बसों पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री
- ऋषिकेश में वीकेंड और चारधाम यात्रा से 2 किमी लंबा जाम
- डोल आश्रम में भव्य आयोजन, CM धामी ने किया अभिषेक व पूजन
Saturday, May 2
