उधमसिंह नगर: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। विभिन्न पदों पर कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (CEE) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। सेना ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (CEE) देशभर के 176 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए पांच विकल्प भरने…
Author: news61uk
Dehradun Murder Case देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या करने वाला शूटर हरिद्वार में रुके थे। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक नेता के होटल के कमरे के लिए एंट्री करते हुए बदमाश का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देहरादून जाने के लिए हरिद्वार से ही स्कूटी और बाइक भी हरिद्वार से ही किराए पर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हरिद्वार आए और स्कूटी देने के बाद आसानी से फरार भी हो गए। बदमाशों के बारे में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं जो झारखंड पुलिस…
लालकुआं। शहर में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खनन सामग्री से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर शहर में घुसा और प्रवेश द्वार से लेकर बाजार क्षेत्र तक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारता चला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से आ रहा 10 टायरा ट्रक अवंतिका कुंज देवी मंदिर के पास पहुंचते ही आगे चल रहे एक ऑटो से टकरा गया। टक्कर लगने से ऑटो में सवार युवक को हल्की चोटें आईं। इसके बाद भी ट्रक चालक…
देहरादून। उत्तराखंड में 20 आईपीएस के तबादले किए हैं, जिनमें 8 जिलों के एसएसपी भी बदले गए हैं। हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोडा के एसएसपी बदले है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया है। जबकि एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। चंपावत के एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को उधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया है। उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया है। अभिसूचना पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बनाया है। पिथौरागढ की एसपी रेखा यादव को चंपावत का एसपी…
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां तीनधारा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. वाहन में 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं. फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है. साथ ही वाहन चालक और सवारों की जानकारी जुटाई जा रही है. दरअसल, टिहरी जिला कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ यानी राज्य आपदा मोचन बल को सड़क हादसे की सूचना मिली. जिसमें बताया गया कि तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है. सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए विभिन्न श्रेणियों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला राज्य निर्माण आंदोलन से जुड़े लोगों के त्याग और बलिदान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। सरकार के इस निर्णय से हजारों आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन तक जेल गए या आंदोलन में घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह राजपुर रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमलावर बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर खोजबीन शुरू कर दी। आपको बता दे कि मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्टशीटर था।आपको बता दे कि मृतक विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और उसके ऊपर झारखंड में हत्या और अपहरण के साथ साथ और कई मामलों में पचास से ज़्यादा मुकदमे दर्ज थे और वो झारखंड का हिस्ट्रीशीटर था। कुख्यात अखिलेश शर्मा का…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। महज कुछ दिनों के भीतर कई सनसनीखेज हत्याकांड सामने आए हैं, जिससे शहरवासियों में भय का माहौल है। तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के बाद अब राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास एक युवक की गोली से हत्या की खबर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार, सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकल रहे युवक विक्रम शर्मा पर अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। घटना के बाद…
आज यानी 13 फरवरी को चंद्रबनी के श्मशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। नाले में मिले इस शव से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। शव स्थानीय कॉलोनी का नहीं है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के कोई निशान नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…
हल्द्वानी: नियमितीकरण के दायरे में आए हजारों उपनल कर्मियों को दो महीने के भीतर नया वेतन और भत्ते मिलने लगेंगे। शासन की ओर से कुमाऊं परियोजना कार्यालय में इसका जीओ पहुंच चुका है। हालांकि दस माह से लटकी उपनल की भर्ती अब भी शुरू नहीं हो सकी है। उपनल कार्यालय कुमाऊं के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी कर्नल (सेनि.) आलोक पांडे ने बताया कि प्रदेश में 11 हजार से अधिक उपनलकर्मी नियमितिकरण के दायरे में आ रहे हैं। कुमाऊं में भी हजारों कर्मी इससे लाभान्वित होंगे। बताया, नियमित होने वाले कार्मिकों को अगले दो माह में नया वेतन मिलने लगेगा। शासन की…
