देहरादून दिनांक 16 फरवरी 2026, (सूवि) जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जनता दर्शन में 163 शिकायत प्राप्त हुई। जनता दर्शन में भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरपोषण, बैंक ऋण आर्थिक सहायता आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराएंगे। डकाल चौक इन्द्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि पति की मृत्यु हो गई है, आर्थिक स्थ्तिि बेहद खराब है 3 बच्चों का पालन-पोषण करने में दिक्कत आ रही…
Author: news61uk
देहरादून: प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाने के लिए सरकार सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) कार्यक्रम शुरू करेगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीकों से लैस कर कक्षा शिक्षण को एआई आधारित नवाचारों से जोड़ना और छात्रों के सीखने के परिणामों में सुधार लाना है। एआई आधारित प्रशिक्षण से मजबूत होगी शिक्षा प्रणाली राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अनुसार भविष्य की शिक्षा प्रणाली में एआई की बढ़ती भूमिका को देखते हुए राज्य स्तर पर समग्र रणनीति…
उत्तराखंड के नैनीताल सहित उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। नैनीताल जिला न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें अदालत परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात ईमेल आईडी से भेजे गए इस मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं। और कोर्ट को दोपहर 12:15 बजे तक खाली करने की बात भी…
देहरादून। सोमवार को शहर में निकलने जा रही कांग्रेस की रैली को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। रैली शहर के अंदर होने के कारण कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए राजपुर रोड व हाथीबड़कला रोड का 11 बजे से रैली समाप्ति तक प्रयोग करने से बचें। रैली को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा। रैली परेड ग्राउंड से करीब 11 बजे शुरू होगी। रैली शुरू होने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक…
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर प्रदेशभर में व्यापक सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह विशेष अभियान सभी जिलों में सर्किल, थाना और चौकी स्तर पर संचालित होगा। अपार्टमेंट, पीजी, होटल से लेकर डिलीवरी एजेंट तक जांच अभियान के तहत मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट, किराये के मकान, पीजी, होम-स्टे, होटल-गेस्ट हाउस, आश्रम व धर्मशालाओं में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट और ब्रोकरों की भी जांच होगी। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारी कराने या संदिग्धों को…
शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित हुआ विराट सद्भावना सम्मेलन बिन्दुखत्ता। सनातन धर्म का मूल तत्व मानव धर्म है जिसमें सर्व मंगल का भाव समाहित है यही मानव धर्म है जिसकी आज की नितांत आवश्यकता है। उक्त बात श्री हंस प्रेम योग आश्रम, संजय नगर, द्वितीय बिंदुखत्ता में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित विराट सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में उल्लास पूर्वक मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पावन पर्व हमें…
नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र: सीएम धामी उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को महाशिवरात्रि पर्व व नए चैम्बर बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा न्यायिक कार्य सरलता से व त्वरित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
देहरादून। शहर के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में रविवार को “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। उत्तराखंड की पहाड़ियों, सर्दियों की सुनहरी धूप और साल वृक्षों से घिरे वातावरण में हुए इस कार्यक्रम ने फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा अन्य सहयोगियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें 1000 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिनमें स्कूली छात्र, युवा, पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक और फिटनेस प्रेमी शामिल रहे। पूरा परेड ग्राउंड ऊर्जा, संगीत और उत्साह से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो दिन की लगातार छापेमारी और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में नोएडा समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार सुबह शहर के पॉश माने जाने वाले इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई थी। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा रोज की तरह एनी टाइम फिटनेस जिम में वर्कआउट करने पहुंचा था। सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर…
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यापारी उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चंद्रावती कॉलोनी मुखानी निवासी नरेश तिवारी (49) शुक्रवार शाम पशु चिकित्सालय के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुखानी से जेल रोड की ओर जा रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। नरेश तिवारी कारोबारी थे। उनकी…
