Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • धामी कैबिनेट के बड़े फैसले सीएम ने आधी की फ्लीट, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’
  • कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन
  • देहरादून से जुड़ा NEET पेपर लीक कनेक्शन, राजस्थान SOG ने आरोपी को दबोचा
  • 50 घंटे से टंकी पर डटे नर्सिंग अभ्यर्थी, डीजी हेल्थ की वार्ता बेनतीजा; ज्योति रौतेला का अनशन जारी
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस की कार्रवाई
  • उत्तराखंड में जनगणना की तैयारियां तेज, जल्द दौरे पर आएंगे भारत के जनगणना आयुक्त
  • हरिद्वार: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, टॉयलेट में मिला शव
  • CBSE 12th Result 2026: कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, यहाँ देखें अपना स्कोरकार्ड और पासिंग प्रतिशत
  • नई कार बनी मौत की सवारी नानकमत्ता हादसे में शिक्षक संजय पांडे समेत दो की मौत
  • Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.62 लाख के पार, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड
Wednesday, May 13
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»धामी कैबिनेट के बड़े फैसले सीएम ने आधी की फ्लीट, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले सीएम ने आधी की फ्लीट, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’

By May 13, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून: बढ़ती ईंधन चुनौती के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, ईंधन खपत में कमी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सरकारी कामकाज से लेकर आम लोगों की जीवनशैली तक में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण पूरी दुनिया में ईंधन, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। इसका असर भारत पर भी पड़ा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप राज्य में कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक कदम लागू किए जा रहे हैं।

अब सरकारी बैठकों में बढ़ेगा ‘वर्क फ्रॉम होम’

सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा। निजी संस्थानों को भी वर्क फ्रॉम होम अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि ईंधन की बचत हो सके और ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

सप्ताह में एक दिन होगा ‘No Vehicle Day’

राज्य सरकार ने सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” लागू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी आधी की जाएगी। आम जनता को भी सप्ताह में एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

एक अधिकारी, एक वाहन’ नीति लागू

जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, वे एक दिन में अधिकतम एक ही सरकारी वाहन का उपयोग करेंगे। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उत्तराखंड में जल्द आएगी नई EV Policy

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई EV नीति लाने का ऐलान किया है। नए सरकारी वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य होंगे। साथ ही चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क का विस्तार मिशन मोड में किया जाएगा।

AC उपयोग सीमित, PNG और Solar Energy पर फोकस

सरकारी और निजी भवनों में AC के सीमित उपयोग की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी भवनों में PNG गैस के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही PM Surya Ghar Yojana के तहत रूफटॉप सोलर को तेजी से बढ़ाया जाएगा।

सरकारी विदेशी यात्राओं को सीमित करने के साथ “Visit My State” अभियान शुरू किया जाएगा। धार्मिक, ग्रामीण, वेलनेस और इको-टूरिज्म को प्रमोट किया जाएगा। राज्य में Destination Wedding को बढ़ावा देने के लिए Single Window Clearance की व्यवस्था भी लागू होगी।

सरकार प्राकृतिक खेती, Zero Budget Farming और Bio-inputs को बढ़ावा देगी। स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कैंटीनों में तेल के उपयोग की समीक्षा होगी। होटल और ढाबों को Low-Oil Menu अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राज्य सरकार “Made in State” और “Make in India” को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर विशेष जोर रहेगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन

May 13, 2026
Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस की कार्रवाई

May 13, 2026
Read More

50 घंटे से टंकी पर डटे नर्सिंग अभ्यर्थी, डीजी हेल्थ की वार्ता बेनतीजा; ज्योति रौतेला का अनशन जारी

May 13, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले सीएम ने आधी की फ्लीट, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’

May 13, 2026 उत्तराखंड

देहरादून: बढ़ती ईंधन चुनौती के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, आम जनता से भी…

Read More

कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन

May 13, 2026

देहरादून से जुड़ा NEET पेपर लीक कनेक्शन, राजस्थान SOG ने आरोपी को दबोचा

May 13, 2026

50 घंटे से टंकी पर डटे नर्सिंग अभ्यर्थी, डीजी हेल्थ की वार्ता बेनतीजा; ज्योति रौतेला का अनशन जारी

May 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले सीएम ने आधी की फ्लीट, अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘नो व्हीकल डे’

May 13, 2026

कैबिनेट मंत्री महाराज और धन सिंह ने संयुक्त रूप से किया भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन

May 13, 2026

देहरादून से जुड़ा NEET पेपर लीक कनेक्शन, राजस्थान SOG ने आरोपी को दबोचा

May 13, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.