भीमताल :मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने पहुॅचे। इस दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने उपरान्त 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कर्मचारियों का वेतन रोकने निर्देश सीएमएस को दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी जांच की गई, यह भी देखा की कोई दवाई बाहर से तो नही लिखी जा रही है। उन्होने…
Author: news61uk
कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्रों में कई भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे। डोईवाला क्षेत्र के कान्हरवाला भानियावाला तिराह पर नेत्रपाल सिंह सैनी द्वारा…
मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया प्रधानमंत्री का आभार देहरादून /नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री…
नई दिल्ली : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते बढ़ते क्रूड ऑयल (पेट्रोल/डीजल) के दामों का असर भारत पर न पड़े इसके लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल/डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी कर है। जिसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये और डीजल पर 0 हो गई है। सरकार के इस कदम से तेल कंपनियों पर घाटे का बोझ कम होगा और उन्हें पेट्रोल/डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर सायं तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले माह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए देहरादून दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को इस दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर सकते हैं। साथ ही भाजपा हाईकमान से भी उनकी भेंट हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व वितरण होना है। 20 मार्च को किया मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। साथ ही उनकी…
नैनीताल। भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 07:27 बजे आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में…
उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का आज उत्तराखंड स्थित लेखक गाँव में अचानक आगमन हुआ। हिमालय की गोद में बसे इस विशिष्ट साहित्यिक केंद्र में पहुँचकर उन्होंने सर्वप्रथम नरसिंह देवता मंदिर में दर्शन किए, तत्पश्चात नालंदा पुस्तकालय, संजीवनी वाटिका एवं नवग्रह वाटिका का विस्तृत भ्रमण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लेखक गाँव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित उपस्थित गणमान्यों—कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, डॉ. जयपाल सिंह, सुनील सैनी लेखक गाँव की निदेशक…
सरकारी कंपनियों ने कीमतें स्थिर रखीं, लेकिन निजी कंपनियां बढ़ी लागत और बिना सब्सिडी के कारण दाम बढ़ाने को मजबूर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। निजी तेल कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर निजी कंपनियां अलग से कीमतें कैसे तय करती हैं। दरअसल, भारत…
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति 60-40 के अनुपात में बसों का संचालन यात्रा और लोकल रूट पर करेगी। यानि 60 प्रतिशत बसें यात्रा के लिए संचालित होंगी। वहीं 40 प्रतिशत बसें लोकल रूट में लगाएगी जाएंगी जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो। रोटेशन में शामिल कंपनियों को 29 मार्च तक बसों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले 25 मार्च तक का समय दिया गया था। 30 मार्च को चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों का क्रम तय करने के लिए लाटरी निकाली जाएगी। चारधाम यात्रा…
खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना जगबुढ़ा पुल के पास हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 निवासी नमन मौर्या (27) और नावेद खान (29) बुधवार को बाइक से नेपाल गए थे। देर रात लौटते समय खटीमा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक…
