Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में पेट्रोल 100 पार, डीजल 96 के करीब; ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक असर
  • डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित
  • श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू
  • CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत
  • देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी
  • CM धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, कला-संस्कृति पर हुई चर्चा
  • देहरादून में नियम तोड़ने वाले 103 होमस्टे पर बड़ा एक्शन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण।
  • मुख्यमंत्री धामी ने मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर किया शोक व्यक्त
  • CM धामी आज नैनीताल दौरे पर, रामनगर से हल्द्वानी तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»कॉर्बेट में रोमांच की वापसी! 15 अक्टूबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र, खुलेगा बिजरानी जोन
उत्तराखंड

कॉर्बेट में रोमांच की वापसी! 15 अक्टूबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र, खुलेगा बिजरानी जोन

news61ukBy news61ukOctober 13, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

पार्क के सभी जोनों में रेस्ट हाउसों की मरम्मत, सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं.

रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए रोमांच का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस वर्ष का पर्यटन सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले बिजरानी जोन से की जाएगी. मानसून के बाद हर साल की तरह इस बार भी पार्क प्रशासन जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस बार बारिश सामान्य से अधिक हुई, जिससे कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए. इसीलिए पार्क प्रशासन की टीमें लगातार सड़कों की मरम्मत और सफाई कार्य में लगी हुई हैं, ताकि 15 अक्टूबर से पहले सभी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाए जा सकें.

डॉ. बडोला ने बताया कि जंगल के अंदर की सड़कों को एक साथ दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है. उनका प्रयास है कि सीजन की शुरुआत में ही पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

उन्होंने बताया कि पार्क के सभी जोनों में रेस्ट हाउसों की मरम्मत, सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं. कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन सबसे लोकप्रिय पर्यटन जोनों में से एक माना जाता है, जहां हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. बिजरानी जोन का परिदृश्य हर मौसम में अलग-अलग रूप दिखाता है. घने साल वन, घास के मैदान और जल स्रोतों के कारण यह क्षेत्र टाइगर दर्शन (sighting) के लिए प्रसिद्ध है.

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह: रामनगर के पर्यटन कारोबारी सतप्रीत सिंह शेट्टी ने बताया कि कॉर्बेट पार्क के खुलने को लेकर स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों में भारी उत्साह है. उन्होंने कहा कि हर साल 30 जून को जब पार्क बंद होता है, तब से हम 15 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसके खुलते ही पर्यटन गतिविधियां तेज हो जाती हैं और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने लगते हैं.

उन्होंने बताया कि मानसून के कारण तीन महीने तक पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह ठप रहती हैं, जिससे होटल व्यवसाय, जीप सफारी संचालक, गाइड और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर पड़ता है, लेकिन पार्क खुलने के साथ ही रामनगर, ढिकुली, मोहान और आसपास के इलाकों में फिर से रौनक लौट आती है.

पार्क प्रशासन की अपील: कॉर्बेट प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें. साथ ही जंगल में सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें. जैसे हॉर्न का प्रयोग न करना, प्लास्टिक न फैलाना और वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखना.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर से 30 जून तक पर्यटन सीजन रहता है. मानसून के दौरान (जुलाई से सितंबर) पार्क को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है, ताकि जंगल के रास्तों और वन्यजीवों को आराम मिल सके. इस बार प्रशासन को उम्मीद है कि बिजरानी जोन के खुलने के साथ ही पर्यटकों की भारी आमद होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में फिर से जान लौट आएगी.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून में पेट्रोल 100 पार, डीजल 96 के करीब; ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक असर

May 25, 2026
Read More

डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

May 24, 2026
Read More

CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

May 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून में पेट्रोल 100 पार, डीजल 96 के करीब; ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक असर

May 25, 2026 उत्तराखंड

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, देहरादून में पेट्रोल 100.60 और डीजल 95.99 रुपये पहुंचा…

Read More

डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

May 24, 2026

श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू

May 24, 2026

CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

May 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून में पेट्रोल 100 पार, डीजल 96 के करीब; ट्रांसपोर्ट से लेकर रसोई तक असर

May 25, 2026

डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

May 24, 2026

श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू

May 24, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.