Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका
  • पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा
  • केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे सतपाल महाराज, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • पेट्रोल-डीजल के बाद अब Mobile Recharge भी होंगे महंगे!, कॉलिंग और डेटा प्लान के बढ़ेंगे दाम
  • 30 हजार सरकारी नियुक्तियों पर CM धामी का संदेश, युवाओं से जनसेवा की अपील
  • लखीमपुर खीरी सड़क हादसा: मजदूरों से भरी मैजिक को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की मौत
  • सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में बवाल, 3 FIR में 1000 से ज्यादा लोग आरोपी
  • हलाला केस में नया विवाद, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक कर डाटा डिलीट
  • जनगणना ड्यूटी पर शिक्षिका को रॉटवीलर ने काटा, कर्मचारियों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
Tuesday, May 19
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का कड़ा प्रहार, शहर की सुनियोजित विकास नीति पर कोई समझौता नहीं
उत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का कड़ा प्रहार, शहर की सुनियोजित विकास नीति पर कोई समझौता नहीं

news61ukBy news61ukDecember 22, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

अवैध निर्माण और भू-माफिया के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’, सख्त कार्रवाई जारी
शहर और आसपास के क्षेत्रों का विकास मास्टर प्लान और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होगा- बंशीधर तिवारी
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है। एमडीडीए की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों, अवैध प्लॉटिंग, अनधिकृत सड़क कटान और नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण का स्पष्ट संदेश है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों का विकास केवल निर्धारित मानकों और स्वीकृत मास्टर प्लान के अनुरूप ही होगा। एमडीडीए को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ भू-माफिया और निजी डेवलपर्स नियमों को दरकिनार कर कृषि भूमि एवं अन्य श्रेणी की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। इन गतिविधियों से न केवल शहर की भौगोलिक संरचना और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भी भ्रमित कर अवैध रूप से भूखंड बेचे जा रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए ने विशेष प्रवर्तन टीमें गठित की हैं, जो नियमित रूप से क्षेत्रवार निरीक्षण कर रही हैं।
प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में बनाई गई आंतरिक सड़कें, बाउंड्री वॉल और प्लॉटिंग के अन्य ढांचे ध्वस्त किए गए। एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर दबाव या प्रभाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी भूमि या भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य करें और एमडीडीए से स्वीकृति की पुष्टि करें। अवैध प्लॉटिंग न केवल शहरी अव्यवस्था को बढ़ावा देती है, बल्कि जल निकासी, यातायात, हरित क्षेत्र और बुनियादी सुविधाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। प्रवर्तन कार्यवाही के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार नोटिस, सीलिंग और विधिक प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। एमडीडीए यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग, ड्रोन सर्वे और स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। प्राधिकरण का उद्देश्य केवल ध्वस्तीकरण नहीं, बल्कि आमजन में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुनियोजित, सुरक्षित व पर्यावरण संतुलित विकास को बढ़ावा देना है।
उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। शहर और आसपास के क्षेत्रों का विकास मास्टर प्लान और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होगा। जो लोग नियमों को ताक पर रखकर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की भूमि खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की पुष्टि एमडीडीए से अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी है। प्रवर्तन टीमें नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण कर रही हैं और जहां भी अनियमितता पाई जा रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि शहर का सुनियोजित और सुरक्षित विकास सुनिश्चित करना है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

May 18, 2026
Read More

SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका

May 18, 2026
Read More

पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा

May 18, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

May 18, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

May 18, 2026 उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया…

Read More

SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका

May 18, 2026

पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा

May 18, 2026

केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे सतपाल महाराज, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

May 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

May 18, 2026

SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका

May 18, 2026

पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा

May 18, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

May 18, 2026

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.