Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • हरिद्वार में दो बाघों की मौत पर बड़ा एक्शन, रेंजर सस्पेंड
  • खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया, सीएम धामी ने दी बधाई
  • पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
  • CM धामी ने कुमाऊं मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास, मीडिया जगत को बड़ी सौगात
  • SSP दून ने नव नियुक्त जिलाधिकारी देहरादून से की शिष्टाचार भेंट
  • सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों ने उठाया लाभ
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Tuesday, May 26
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»खुल गया कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन, उमड़ी सैलानियों की भीड़, जंगल सफाली स्लॉट फुल
उत्तराखंड

खुल गया कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन, उमड़ी सैलानियों की भीड़, जंगल सफाली स्लॉट फुल

news61ukBy news61ukOctober 15, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

जोन से जुड़े अधिकारियों ने रिबन काटकर और पर्यटकों से भरी जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया.

रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन खुल गया है. बिजरानी जोन खुलने के साथ ही यहां आज से पर्यटन सीजन का औपचारिक आगाज हो गया है. मानसून सत्र के बाद आज बुधवार सुबह 6 बजे बिजरानी पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. सुबह से ही देश-विदेश से आए सैलानियों की भीड़ जंगल सफारी के लिए पहुंचने लगी. जिससे पूरे क्षेत्र में एक बार फिर पर्यटन की रौनक लौट आई है.

कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन को पारंपरिक तरीके से खोला गया. इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, एसडीओ अमित ग्वासाकोटी, रेंज अधिकारी नवीन पांडे, वनकर्मी और क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे. सभी ने रिबन काटकर और पर्यटकों से भरी जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया.

बिजरानी जोन हर साल मानसून से पहले यानी 30 जून को पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया जाता है. इस अवधि में क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ जाने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना रहती है. हर वर्ष 15 अक्टूबर से जब मौसम साफ हो जाता है, तो कॉर्बेट और उसके आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में नया सीजन शुरू कर दिया जाता है.

इस बार भी 15 अक्टूबर से कॉर्बेट पार्क के कई जोन एक बार फिर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं. बिजरानी जोन सबसे पहले खोला गया है. यह पार्क के सबसे लोकप्रिय पर्यटन जोनों में गिना जाता है. यहां सुबह और शाम दो पाली में सफारी संचालित होती है. सुबह 30 जिप्सियां और शाम 30 जिप्सियां जंगल सफारी पर निकलती हैं. पहले ही दिन दोनों पाली के सभी स्लॉट पूरी तरह बुक रहे.

कॉर्बेट का बिजरानी जोन अपने घने साल के जंगलों, हरियाली, खुले घास के मैदानों और वन्यजीवों की विविधता के लिए प्रसिद्ध है. यहां अक्सर बाघ, हाथी, हिरण, मोर, तोता और अनेक पक्षी प्रजातियां देखी जा सकती हैं. यही कारण है कि हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटक इस जोन में सफारी का लुत्फ उठाने आते हैं.पहले दिन जंगल सफारी पर निकले सैलानियों में खासा उत्साह देखा गया. दिल्ली, देहरादून, जयपुर, और लखनऊ,गुजरात आदि जैसे शहरों से पहुंचे पर्यटकों ने बताया मानसून के बाद जंगल की हरियाली और साफ मौसम में सफारी का अनुभव बेहद रोमांचक है. पर्यटकों ने कहा हम बहुत खुश हैं.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सफारी मार्गों की मरम्मत, जिप्सियों की फिटनेस जांच और नेचर गाइड्स को प्रशिक्षण दिया गया है. सभी जिप्सी चालकों और गाइड्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. जिससे पर्यटकों को सुरक्षित और आनंददायक अनुभव मिल सके. उन्होंने बताया कॉर्बेट पार्क के सबसे प्रसिद्ध जोन ढिकाला को 15 नवंबर से खोला जाएगा. उसी दिन से पार्क के अलग-अलग जोनों में नाइट स्टे की सुविधा भी शुरू हो जाएगी. जिसका सैलानियों को पूरे साल इंतजार रहता है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

हरिद्वार में दो बाघों की मौत पर बड़ा एक्शन, रेंजर सस्पेंड

May 26, 2026
Read More

खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

May 26, 2026
Read More

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

May 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

हरिद्वार में दो बाघों की मौत पर बड़ा एक्शन, रेंजर सस्पेंड

May 26, 2026 उत्तराखंड

हरिद्वार की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा एक्शन…

Read More

खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

May 26, 2026

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

May 25, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया, सीएम धामी ने दी बधाई

May 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

हरिद्वार में दो बाघों की मौत पर बड़ा एक्शन, रेंजर सस्पेंड

May 26, 2026

खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

May 26, 2026

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

May 25, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.