हाल ही में अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर खुलासा किया था। इसमें भाजपा नेता का नाम भी सामने आया था। जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने मामले की जानकारी ली है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे अभिनेत्री उर्मिला सनावर के वीडियो के मामले पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीर है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे मामले की रिपोर्ट ली है। लगातार सामने आ रहे तथ्यों और राजनीतिक हलचल पर नजर भी रखी जा रही है।बीते कई दिनों से…
Author: news61uk
चमोली: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन सड़क हादसे में लोग चोटिल और जान गंवा रहे हैं. वहीं चमोली में एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया. स्कॉर्पियो में सवार सभी युवकों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. वाहन में चालक समेत सात युवक सवार थे, जो औली घूमकर देहरादून लौट रहे थे. जोशीमठ के कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार सुबह UK 08 AK 0468 स्कॉर्पियो औली से वापस देहरादून…
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है. जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.प्रदेश के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपद के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं शीत दिवस की रहने की संभावना…
कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। उसे लक्सर कोर्ट लाया जा रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां चला दी। इस दौरान विनय त्यागी को भी गाेली लगी थी। तब से उसका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान आज घटना के तीसरे दिन मौत हो गई। उसका ट्रॉमा सेंटर मे उपचार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय बदमाशों ने पुलिस के…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शराब के नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क त्रिपुरा के एक छात्र को चाकुओं से गोद दिया। 17 दिन तक आईसीयू में चले इलाज के बाद आज एंजेल चकमा की मौत हो गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में एंजेल के भाई ने बताया कि वो कुछ सामान खरीदने सेलाकुई में गए थे तभी कुछ युवक आए और उनपर कमेंट करने लगे। उन्हें चाइनीज, चिंकी और मोमोज जैसे शब्द बोले गए। जब दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर पहले कड़े से और फिर चाकुओं से हमला कर दिया। पूरी…
UKPSC Recruitment Update: राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल के लिए दो नई भर्तियां निकाली हैं। इनका नोटिफिकेशन आयोग ने जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन…
नैनीताल। नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर 03 लोगों को टक्कर मारने के मामले में SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने अपनाया कड़ा रुख पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, अभियोग हुआ दर्ज कहा कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। रिजर्व पुलिस…
पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के अन्तर्गत 10480.49 लाख की लागत के कुल 11 मोटर मार्गो को भी मिली स्वीकृति पोखड़ा (पौड़ी)। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी विकास खण्ड पोखड़ा के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को 26 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं की भारी-भरकम सौगात दी। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज किमगड़ी में जल्दी ही विज्ञान विषय शुरू करने की भी घोषणा की। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं…
जनहित एवं सार्वजनिक यातायात की सुचारु व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के निकट रेंजर्स ग्राउण्ड में लगने वाले रविवार साप्ताहिक बाजार के संचालन को आई०एस०बी०टी०, देहरादून के समीप मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर स्थानान्तरित कर दिया गया है। शहर में जाम का सबब बन चुके यातायात व्यवस्था का दम घोटने वाले संडे बाजार को जिलाधिकारी ने स्थानांतरित करने के आदेश आदेश दिए है। बुजुर्गों, बच्चों तथा आकस्मिक सेवाओं के लिए के फलस्वरूप जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए बाजार को अनयंत्र स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया है। रेंजर्स ग्राउण्ड में प्रत्येक रविवार…
एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पिछले सोशल मीडिया वीडियो और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की बारीकी से जांच की जाए। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता परोसने के आरोपों की दून पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सोशल मीडिया पर आम लोगों को भड़काने, एआई के आपराधिक इस्तेमाल और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं, इसलिए हर पहलू की जांच जरूरी है। एसएसपी अजय सिंह ने…
