नैनीताल। नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर 03 लोगों को टक्कर मारने के मामले में SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने अपनाया कड़ा रुख
पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, अभियोग हुआ दर्ज
कहा कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो
नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।
रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा द्वारा कर्तव्यहीनता, नशे में वाहन चलाकर तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास 03 लोगों को टक्कर मारने की घटना कारित कर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया गया।
मामले का एसएसपी नैनीताल द्वारा संज्ञान लेकर
आज दिनांक 26.12.2025 को उक्त कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उक्त के विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है
SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश:
पुलिस एक अनुशासित बल है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून का उल्लंघन करने की कोई भी घटना सामने आती है, *तो उसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध तत्काल कठोर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
- देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Thursday, April 16

