रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान हुई मजदूर की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है. दो पक्षों में जमीनी विवाद में चली गोलियों से मजदूर की मौत मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया है. जिसके बाद…
Author: news61uk
देहरादून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। हाल ही में पांच-छह कुत्तों ने एक महिला बीना कनौजिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम ने एबीसी सेंटर की क्षमता बढ़ाने और शिकायत प्रकोष्ठ बनाने का आश्वासन दिया है। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर बनी हुई है। देहरादून: दून में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों की दहशत बनी हुई है। गलियों में…
शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 को दोपहर 01:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार अन्तर्गत कहीं-कहीं शीत दिवस तथा घना कोहरा की स्थिति रहने की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गयी है। वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश…
आज आईएसबीटी, देहरादून परिसर में वाहन संख्या UK07 CD 5732 (ट्रक) ने एक साइकील सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक के पहिये के नीचे आने से साइकिल सवार व्यक्ति के सर को कुचल दिया जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के उपरांत वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया घटना स्थल के पास मौजूद आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी – अनुराधा पंत अपनी टीम के साथ मौजूद थी घटना की सुचना मिलते हीं सचल दल टीम ने तत्काल ट्रक की खोजबीन शुरू कर दीं काफी ढूंढने के बाद ट्रक करीब एक किलोमीटर…
SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात, 33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा 206 फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर उन्हें नव वर्ष की सौगात दी गई। माह नवम्बर से दिसम्बर तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली। SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाईल फोन बरामद…
ऋषिकेश।सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संस्कृत के डिग्री कॉलेजों में चल रही शास्त्री/बीए और आचार्य / एम ए की सेमेस्टर परीक्षाओं का विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल प्रातः 10:30 बजे जयराम संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे वहां पर चल रही शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से उनकी परेशानी के बारे में भी पूछा और फिर परीक्षा संबंधी अभिलेखों की सघन जांच करते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। संपर्क…
देहरादून दिनांक 29 दिसम्बर 2025, (सूवि), जिले में शिक्षा एवं खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत ओएनजीसी तेल भवन एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु 330 टेबल एवं चेयर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जनपद में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्ट्स, पेयजल, विद्युत, पुस्तकालय सहित मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।…
आज दिनांक – 29/12/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। दिनेश नेगी जी ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे, जिनका उपचार महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत दिनेश सिंह नेगी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की। दिवंगत दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री…
देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में अब उत्तराखंड सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऐंजल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर घटना पर गहरा दुख जताया और न्याय का भरोसा दिलाया। सीएम धामी ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की…
हल्द्वानी।: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया। निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाता हुआ पाया गया, जो कि अत्यंत गोपनीय कार्यालय की श्रेणी में आता है। इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम में सुधार कैसे संभव है। जिलाधिकारी ने मौके पर अपर जिलाधिकारी…
