Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
  • ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
  • जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
  • देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
  • उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
  • रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
  • धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
  • देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
  • मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»Big Breaking:-उत्तराखंड में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर अचानक झपटे आधा दर्जन कुत्ते; नोचने लगे पैर
उत्तराखंड

Big Breaking:-उत्तराखंड में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर अचानक झपटे आधा दर्जन कुत्ते; नोचने लगे पैर

news61ukBy news61ukDecember 30, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। हाल ही में पांच-छह कुत्तों ने एक महिला बीना कनौजिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम ने एबीसी सेंटर की क्षमता बढ़ाने और शिकायत प्रकोष्ठ बनाने का आश्वासन दिया है। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर बनी हुई है।
देहरादून: दून में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों की दहशत बनी हुई है। गलियों में जगह-जगह लेटे आवारा कुत्ते स्थानीय लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं।
सोमवार को पांच से छह कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया और गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गईं। महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अक्सर कुत्ते महिलाओं और बच्चों पर झपटते हैं और वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। उन्होंने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बीना कनौजिया सैय्यद मोहल्ले में रहती हैं। सोमवार दोपहर वह अपने घर से निकलीं और गली के मोड़ से गुजरते वक्त वहां सड़क पर लेटे करीब पांच से छह कुत्ते उन पर भौंकने लगे।
उन्होंने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया तो कुत्ते हमलावर हो गए और महिला पर झपट पड़े। खुद बचाने के लिए बीना दौड़ीं तो वह सड़क पर गिर गईं। जिससे उनके सिर और हाथ पर काफी चोटें आई हैं।
इसके साथ ही कुत्तों ने उनके कपड़े नोच लिए और पैरों पर भी घाव हो गए। आसपास के लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि आक्रामक कुत्तों को मोहल्ले से हटाया जाए।
इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व आकाशदीप कालोनी में एक आवारा कुत्ते ने राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया था। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में तत्काल संज्ञान लेते हुए यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एबीसी सेंटर की बढ़ाई जा रही क्षमता
नगर निगम के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डा. वरुण अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही एबीसी सेंटर की क्षमता तीन गुना बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में जहां 70 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है, उसे बढ़ाकर 200 से अधिक किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द कुत्ता शिकायत प्रकोष्ठ और टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो सके।
पोस्टर-बैनर के माध्यम से जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक 54 हजार आवारा कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण किया जा चुका है। फिर भी शहर में करीब 20 प्रतिशत कुत्तों की नसबंदी अभी शेष है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

January 21, 2026
Read More

ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

January 21, 2026
Read More

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

January 21, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202574

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202566

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202560

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
Don't Miss
उत्तराखंड

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

January 21, 2026 उत्तराखंड

देहरादून के केदारपुरम क्षेत्र में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु…

Read More

ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

January 21, 2026

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

January 21, 2026

देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट

January 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

January 21, 2026

ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

January 21, 2026

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

January 21, 2026
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202574

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202566

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202560
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.