Author: news61uk

रामनगर कोतवाली में रविवार को पांच पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार ने पदोन्नत कर्मचारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि रामनगर कोतवाली में तैनात नसीम अहमद, तालिब हुसैन, प्रकाश चंद्र सनवाल और सुभाष चौधरी को पदोन्नति मिली है। इसके अतिरिक्त, सीओ पेशी में कार्यरत महिमन कुमार को भी विभागीय पदोन्नति प्रदान की गई है। इन सभी को उत्तराखंड पुलिस में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी गई। सीओ सुमित पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि…

Read More

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के०जी०बी०वी०) टाईप-I, त्यूनी, विकासखण्ड चकराता में खेल मैदान के समतलीकरण हेतु जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) से कुल रु० 10.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रु० 6.00 लाख की धनराशि निर्गत की है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी के सतत प्रयासों से जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष…

Read More

हत्याकांड के बाद गठित की गई एसआईटी के सदस्य रहे एसपी देहात हरिद्वार शेखर सुयाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में जांच के तथ्य बताए हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में एसआईटी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि अभी तक जांच में किसी वीआईपी का नाम सामने नहीं आया है। हत्याकांड के बाद गठित की गई एसआईटी के सदस्य रहे एसपी देहात हरिद्वार शेखर सुयाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में जांच के तथ्य बताए हैं। उन्होंने कहा कि उस वक्त एक कथित वीआईपी की पहचान हुई जरूर थी लेकिन उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। सुयाल…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की विद्युत वितरण व्यवस्था अब डिजिटल युग में पूरी मजबूती से प्रवेश कर चुकी है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा लागू की गई स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली ने राजस्व प्रबंधन के साथ-साथ उपभोक्ता सेवाओं को भी नई रफ्तार दे दी है। निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में किए जा रहे तकनीकी सुधार अब धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई देने लगे हैं। स्मार्ट मीटरों के माध्यम से इस माह एक ही दिन में 3.88 लाख उपभोक्ताओं की विद्युत खपत रीडिंग सफलतापूर्वक प्राप्त की गई। इन रीडिंग्स के आधार पर यूपीसीएल की बिलिंग प्रणाली से करीब…

Read More

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी से शनिवार को भेंट कर इस आश्वासन दिया। भेंट के दौरान तिवारी ने कार्यकारिणी को चुनाव जीतने की बधाई दी और पत्रकारों की समस्याओं को समय पर हल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन का निर्माण काम प्रगति पर है और इसे जल्द पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यक्ष अजय राणा और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को रखा,…

Read More

डीजीपी दीपम सेठ ने अधिकारियों के साथ बैठक नए साल के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की. देहरादून: साल 2026 के लिए उत्तराखंड पुलिस ने रोडमैप तय करने के लिए डीजीपी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंतरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और ड्रग्स-फ्री देवभूमि मिशन पर विशेष फोकस दिया गया.साथ ही पुलिस कल्याण, पदोन्नति और प्रशिक्षण को प्राथमिकता, ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया पर जोर दिया गया है. डीजीपी दीपम सेठ ने आगामी वर्ष के लिए निर्धारित उत्तराखंड पुलिस की प्राथमिकताओं के संबंध में पुलिस मुख्यालय की सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली में दक्षता,…

Read More

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित निलाय हिल्स अपार्टमेंट में फ्लैट से नकदी और गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चोरी के बाद आरोपित डालनवाला पहुंचा…जहां उसने चोरी के पैसे जुए और नशे में खर्च कर दिए। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि निलाय हिल्स अपार्टमेंट निवासी सूरज सिंगल ने एक जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त के साथ खाना खाने बाहर गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह वापस फ्लैट पहुंचे…तो सीढ़ियों…

Read More

भारत में डिजाइन की गई पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंची है। यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है, 140 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से चलेगी और 20 जनवरी के बाद यात्रियों के लिए नियमित सेवा में शामिल होगी। भारत ने हरित और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद रेलवे स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। यह ट्रेन 20 जनवरी के बाद नियमित परिचालन के लिए पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। देश में डिजाइन और विकसित की गई यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन मानी जा रही है। रेलवे अधिकारियों…

Read More

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अब तक हुआ 491 से अधिक शिशुओं का बेहतर स्वास्थ्य उपचार जिला प्रशासन देहरादून के सत्त प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार निरंतर सुधार हो रहा है। मा0 मुख्यमंत्री के कड़े निर्णय, स्पष्ट मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी सविन बंसल के समर्पण एवं सत्त निगरानी के परिणामस्वरूप जनपद देहरादून में विकास कार्य तेज़ी से धरातल पर उतर रहे हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में ₹142.91 लाख की लागत से अत्याधुनिक ब्लड बैंक का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।…

Read More

उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर CM धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 2003 से जनवरी 2026 तक परिवार रजिस्टर की जांच कराने की घोषणा की है। जांच में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही है। पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में परिवार रजिस्टर से जुड़ी सेवाओं के लिए प्रदेश भर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 के बीच नए परिवार जोड़ने के लिए 2,66,294 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,60,337 आवेदन स्वीकृत हुए। जबकि 5429 आवेदन नियमों के उल्लंघन एवं अपूर्ण दस्तावेजों के…

Read More