रामनगर कोतवाली में रविवार को पांच पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार ने पदोन्नत कर्मचारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सीओ सुमित पांडे ने बताया कि रामनगर कोतवाली में तैनात नसीम अहमद, तालिब हुसैन, प्रकाश चंद्र सनवाल और सुभाष चौधरी को पदोन्नति मिली है। इसके अतिरिक्त, सीओ पेशी में कार्यरत महिमन कुमार को भी विभागीय पदोन्नति प्रदान की गई है। इन सभी को उत्तराखंड पुलिस में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी गई।
सीओ सुमित पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का विस्तार भी है। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे जनता के बीच “उत्तराखंड मित्र पुलिस” के स्लोगन को सार्थक बनाएंगे। साथ ही, आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कोतवाल सुशील कुमार ने भी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता और ईमानदारी ही समाज में विश्वास पैदा करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
इस कार्यक्रम में कोतवाली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
- कार सवारों की गुंडागर्दी, आरोपितों ने स्कूटी चालक को पीटा; बोले- निकल ले नहीं तो गाड़ी के नीचे आएगा
- धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित
- देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू:सतपाल महाराज और गणेश जोशी समेत कई मंत्री मौजूद, विकास और नई नीतियों पर लगेगी मुहर
- हल्द्वानी में IG-SSP आवास से 100 मीटर दूर दिनहाड़े चोरी:घर में घुस सामान से भरा बक्सा उठाया, CCTV में कंधे पर लादकर भागता दिखा
- देहरादून: 19 वर्षीय प्रणव की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक
- उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य
- देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा
Friday, January 16

