Author: news61uk

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2.16 लाख से अधिक छात्र होंगे परीक्षा में शामिल देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। इस वर्ष राज्यभर में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए व्यापक स्तर पर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए कुल…

Read More

उत्तरकाशी। मोरी तहसील अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन परिवारों के आशियाने पूरी तरह राख हो गए। इस हृदयविदारक अग्निकांड में कई मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में शोक और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 05:19 बजे ग्राम गुराड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और 108 एम्बुलेंस सेवा को मौके पर रवाना किया। घटनास्थल पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सबूत होने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर आज SIT के सवालों का जवाब देंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड के जुड़े सबूत सौंपेंगी। उर्मिला सनावर ने बताया कि देर रात 10 बजे के आसपास देहरादून एसएसपी अजय सिंह उनसे 4 से 5 पुलिस अधिकारियों के साथ मिलने आए थे। उन्होंने करीब रात 12:30 बजे तक पूछताछ की। अभी वह देहरादून के सहस्त्रधारा के निजी होटल में है। सूत्रों के अनुसार, यहां से वे 11 बजे के बाद हरिद्वार की SIT को सबूत सौंप सकती है और आज दोपहर…

Read More

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून में 53 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये नियुक्तियाँ पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट और कौशल एवं सेवायोजन विभाग में फोरमैन अनुदेशक पदों पर हुई हैं। मंत्री ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ना है। यह राज्य स्थापना के बाद सेवायोजन विभाग में पहली भर्ती है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और कौशल एवं सेवायोजन विभाग में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग से फार्मासिस्ट व…

Read More

उत्तराखंड के नैनीताल–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ताकुला गांव के समीप सवारियों से भरी एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।  त्वरित रेस्क्यू से बची पांच जिंदगियां तल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हादसे में वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। तल्लीताल के एस.ओ. मनोज नायल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ दमकल विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंधेरा और जंगल…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे के बाद सियासी हलकों में हलचल मची है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएग., वो अंकिता के पिता से बात करेंगे औऱ बेटी को न्याय दिलाने के लिए जिस भी तरह की जांच की जरूरत होगी, उसकी पैरवी की जाएगी। उधर वीआईपी का खुलास करने वाली उर्मिला सनावर ने घोषणा की है कि वो जांच में सहयोग करने के लिए पुलिस के पास देहरादून पहुंच रही है। वहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने गिरफ्तारी…

Read More

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने डालनवाला पुलिस को तहरीर देकर उर्मिला सनावर, सुरेश राठौर, कांग्रेस, यूकेडी, आप व अन्य अज्ञात के खिलाफ उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने आईटी एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने डालनवाला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुरेश राठौर, पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा एवं एक्ट्रेस उर्मिला सनावर द्वारा उसके…

Read More

हल्द्वानी : नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा नेता एवं पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू तथा उसके पुत्र जय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपने घर के बाहर 23 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद मामले को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपी ने पुलिस को अपने ही घर में फायरिंग होने की झूठी सूचना दी और पूरे…

Read More

हल्द्वानी। शहर के बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड मामले ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है, एक जनप्रतिनिधि द्वारा घर आये दो युवकों पर अचानक गोली चला देने की वारदात से हर कोई सहमा हुआ है। घटना के बाद हत्याकांड के चश्मदीद गवाह कमल भंडारी ने प्रेस को बाइट देते हुए मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें उसके द्वारा घटना की हकीकत प्रेस के सामने बताई गई है, सुनें वीडियो https://youtu.be/tKWylF3dmKw

Read More

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर सहित 11 पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। लगभग 250 पृष्ठों की यह याचिका गौतम की ओर से दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं सिमरन बरार और नीलमणि गुहा ने दायर की है। याचिका में अभिनेत्री उर्मिला सनावर और अन्य को पक्षकार बनाया गया है। गौतम ने अदालत से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया है। याचिका में जिन लोगों को प्रतिवादी बनाया…

Read More