अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे के बाद सियासी हलकों में हलचल मची है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएग., वो अंकिता के पिता से बात करेंगे औऱ बेटी को न्याय दिलाने के लिए जिस भी तरह की जांच की जरूरत होगी, उसकी पैरवी की जाएगी। उधर वीआईपी का खुलास करने वाली उर्मिला सनावर ने घोषणा की है कि वो जांच में सहयोग करने के लिए पुलिस के पास देहरादून पहुंच रही है। वहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का रास्ता अपनाया। कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को फिलहाल बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में आरती गौड़ और धर्मेंद्र कुमार को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें से दो मामलों में हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।. सुरेश राठौर ने इन एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को सुनने योग्य मानते हुए यह राहत दी है। कोर्ट ने साफ किया है कि अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
उधर अंकिता भंडारी केस में वीआईपी का खुलासा करने वाली उर्मिला सनावर ने कई दिनों बाद फेसबुक पर पोस्ट की है। उर्मिला ने लिखा है मैं अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में SIT जांच में सहयोग करने के लिए देहरादून, उत्तराखंड आ रही हूं। उर्मिला ने लिखा है कि मुझे प्रशासन ने मेरी पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। बद्री विशाल मुझे अपना आशीर्वाद दें, मैं अंकिता भंडारी बेटी को पूर्ण न्याय दिला सकूं।
इससे पहले उर्मिला ने एक वीडियो जारी किया जिसमें वो अपने मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्ड करके वीडियो बना रही हैं। उसमें सुरेश राठौर और उनके बीच किस तारीख को बातचीत की रिकॉटर्डिंग की गई है, उसका जिक्र है। इसस पहले उर्मिला ने फेसबुक पर लिखा था कि असुरों का नाश करने के लिए देवी को भी 9 महीने गर्भ जून में छुप कर रहना पड़ा था मैं 9 दिन के बाद अपने गर्भ जोन से बाहर आ रही हूं अपनी जान को बचाकर ,सबूतों के साथ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने। जय भवानी आ रही हूं उत्तराखंड SIT जांच के लिए। उम्मीद करती हूं शासन प्रशासन से ,अंकिता भंडारी मेरे से प्राप्त सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ ना करे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
- देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Friday, April 17

