देहरादून 22 जुलाई। रायवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में 04 कांवड यात्री घायल हो गये, मौके पर ही पुलिस ने घायलों को प्रार्थमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड मेला 2025 का अन्तिम पडाव गतिमान है, इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी सम्बन्धित प्रभारियों को कांवड यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेशों के अनुपालन में ड्यूटीरत पुलिस बल द्वारा कावड यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता की जा रही है।
इसी क्रम में आज प्रातः रेलवे अण्डर पास पर ऋषिकेश के ओर कांवड यात्रियों की मोटर साईकिल अनियन्त्रित होकर सड़क पर रपट गयी थी, जिसमे 03 कावंड यात्री घायल हो गये। जिसमे 02 कावड यात्रियो के पैर, हाथ, मुँह पर चोट आयी व एक कावंड यात्री का हाथ फैक्चर हो गया था। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कांवड यात्रियों को मौके पर ही प्रार्थमिक उपचार देते हुए 108 एम्बुलेन्स की सहायाता से जिला अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया। एक अन्य घटना में नेपाली फार्म तिराहे के पास मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल कावंड यात्री को ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा प्रार्थमिक उपचार देते हुए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
घायल कांवड यात्रियों का विवरण:-
1- अमन पुत्र राजेन्द्र सिह निवासी लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 18 वर्ष।
2- अंकुश पुत्र सुखविन्दर सिह निवासी लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 21 वर्ष
3- प्रिन्स पुत्र रिंकू कुमार निवासी लाडवा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 17 वर्ष
4- विशाल पुत्र राजकुमार निवासी पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप: 22 मई से देहरादून में शुरू होगा क्रिकेट का धमाका, 16 टीमें और 10 लाख का इनाम
- माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
- लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल समापन
- अब ऑनलाइन होंगे राशन कार्ड से जुड़े सभी काम, यूआरसीएमएस पोर्टल लागू
- मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
- सितारगंज में सीएम धामी की चेतावनी, धर्मांतरण कराने वाले जाएंगे जेल
- हल्द्वानी में बिना पंजीकरण चल रहे होम स्टे पर प्रशासन सख्त, दो इकाइयों पर कार्रवाई की चेतावनी
- राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल
- विकासनगर में मां दो मासूम बेटियों संग शक्ति नहर में कूदी, दो युवकों ने बच्चियों की जान बचाई
- रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगाने गई बिजली टीम से हंगामा, महिला पर मीटर तोड़ने का आरोप
Sunday, May 17

