ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति 60-40 के अनुपात में बसों का संचालन यात्रा और लोकल रूट पर करेगी। यानि 60 प्रतिशत बसें यात्रा के लिए संचालित होंगी।
वहीं 40 प्रतिशत बसें लोकल रूट में लगाएगी जाएंगी जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो। रोटेशन में शामिल कंपनियों को 29 मार्च तक बसों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
पहले 25 मार्च तक का समय दिया गया था। 30 मार्च को चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों का क्रम तय करने के लिए लाटरी निकाली जाएगी।
चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ विधिवित शुरू हो जाएगी। संयुक्त रोटेशन की ओर से चारधाम यात्रा के लिए बसों का संचालन किया जाता है।
रोटेशन में शामिल कंपनियों की बसों से यात्री चारधाम यात्रा पर जाते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा और लोकल रूटों पर बसों के संचालन में संतुलन बैठाने को लेकर रहता है।
यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर कई बार बसों की संख्या कम पड़ जाती है। इसके साथ ही लोकल रूट पर भी बसों की डिमांड रहती है।
संयुक्त रोटेशन की ओर से चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों की लाटरी निकालने के लिए 30 मार्च की तिथि तय की गई है। इसमें यात्रा पर जाने वाली बसों का क्रम तय किया जाएगा।
परिवहन कंपनियों से 25 मार्च तक बसों की सूची देने को कहा गया था। अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर 29 मार्च कर दी गई है। कई बस कंपनियां दूर-दराज के क्षेत्र की हैं। कुछ बसों की बाडी आदि भी बननी है। इसलिए इस समय सीमा को बढ़ाया गया है।
करीब 2200 हैं रोटेशन के पास बसेंसंयुक्त रोटेशन में पहले नौ कंपनियां शामिल थी। अब हरिद्वार लग्जरी एसोसिएशन को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके बाद कंपनियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
परिवहन कंपनियों के पास करीब 2200 बसें हैं। इन बसों का यात्रा के दौरान क्रम तय होता है। रोटेशन से गमन पत्र लेने के बाद बसें यात्रा पर जाती हैं।
मई और जून में सबसे अधिक यात्री आते हैं। परिवहन कारोबार मुख्यतौर पर इन्हीं दो माह पर टिका रहता है।
यह परिवहन कंपनियां हैं रोटेशन में शामिलगढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन, टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स, यातायात संघ लिमिटेड, गढ़वाल मंडल कांट्रेक्ट कैरेज एसोसिएशन, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ, दूनवैली कांट्रेक्ट कैरेज एसोसिएशन, गढ़वाल मोटर यूजर्स, गढ़वाल मंडल बहुउद्दशीय सहकारी समिति, हरिद्वार लग्जरी एसोसिएशन
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
- NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
- राशन कार्ड वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, स्थायी नौकरी वालों के पास मिले सफेद कार्ड
- दून अस्पताल: आयुष्मान कार्ड का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, दो पर केस
- बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
- हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
- सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में मिली सरकारी नौकरी
- हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
- गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
- उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
Tuesday, June 2

