आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि; किसी भी हद तक जाएगा जिला प्रशासन बार में जंगलिंग फायर के दौरान लगी थी आग; डीएम ने टीम गठित कर कराई संयुक्त जांच देहरादून दिनांक 14 अक्टूबर 2025 (सू वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। इस घटना की जांच जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/ प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर करवाई। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि का मंत्र लिए जिला प्रशासन अपने सख्त…
Author: news61uk
देहरादून। देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में सैटरडे नाइट को हुई अर्धनग्न पार्टी को अब कॉलेज प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है और कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन ने स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार को रिपोर्ट सौंप दी है।कॉलेज प्रशासन ने जिस पीजी डॉक्टर के रूम में पार्टी हो रही थी उसको हास्टल से निकाल दिया है इसके साथ ही उसपर दस हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया है इसके साथ साथ अन्य जो डॉक्टर थे उनको चिन्हित कर उनके ऊपर भी पांच पांच हज़ार का जुर्माना लगाने की बात कही गई है। आपको…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई. कैबिनेट बैठक में 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू हुई तो करीब 3 घंटे चली. रायपुर में फ्रीज किए गए क्षेत्र में निर्माण की अनुमति: मुख्य रूप से देहरादून के रायपुर क्षेत्र में विधानसभा भवन बनाए जाने के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों को फ्रीज जोन घोषित कर दिया गया था. ऐसे में मंत्रिमंडल में इस फ्रीज जोन में छोटे निर्माण कार्यों को अनुमति दे दी है. जिसके तहत फ्रीज जोन में व्यक्तिगत आवास और दुकान बना सकेंगे. हालांकि, इसके लिए…
उत्तराखंड के चंपावत जिले में लोहाघाट के अक्कल धारा क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए. खटीमा: चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट इलाके में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालात गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर: जानकारी के मुताबिक हादसा लोहाघाट थाना क्षेत्र के अक्कल धारे इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन मे सवार प्रतिमन सिंह भंडारी (43) पुत्र…
पार्क के सभी जोनों में रेस्ट हाउसों की मरम्मत, सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं. रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए रोमांच का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस वर्ष का पर्यटन सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले बिजरानी जोन से की जाएगी. मानसून के बाद हर साल की तरह इस बार भी पार्क प्रशासन जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस बार…
पिथौरागढ़ डिपो में 30 बसें अपनी समय सीमा पार कर चुकी हैं और इनमें खतरे के बीच सफर कराया जा रहा है. पिथौरागढ़: पहाडों की लाइफ लाइन कहे जाने वाली और आवाजाही का सुगम साधन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें से यात्रियों सुविधा कम परेशानी अधिक हो रही हैं. पहाडों में तय सीमा पार कर चुकीं पुरानी खटारा बसों को पहाड़ की सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है. पिथौरागढ़ डिपो में 30 बसें अपनी समय सीमा पार कर चुकी हैं और इनमें खतरे के बीच सफर कराया जा रहा है. आए दिन तकनीकी खराबी के कारण पुरानी बसें बीच रास्ते…
उत्तराखंड पुलिस का प्रयास साल 2025 तक प्रदेश को अवैध नशे से मुक्त करना है. इसी क्रम में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नानकमत्ता पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. आरोपी के पास से पुलिस को करीब 151.17 हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रहा है. आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि…
हरिद्वार से दो बड़ी घटनाएं सामने आई है. एक तरफ जहां महिला को जिंदा जलाया गया तो वहीं दूसरे केस में नवजात का शव मिला. रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दो बड़ी घटनाएं सामने आई है. सिडकुल थाना क्षेत्र में जहां विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई. विवाहिता की हालात गंभीर बताई जा रही है. विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरा मामला हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक पॉलिथीन में नवजात का शव मिला है. बताया जा रहा है…
ऋषिकेश के पास टिहरी जिले में पुलिस ने 60 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है टिहरी/लक्सर: देवभूमि को अवैध नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने बीते लंबे से अभियान छेड़ रखा है, जिसमें पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है. इसी क्रम में शनिवार देर रात ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में पुलिस ने 201 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस…
देहरादून | जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सर्किल क्लब में तेज म्यूजिक और डांस के बीच पार्टी चल रही थी। बार टेंडरों ने फ्लेम शो का करतब दिखाते हुए शराब में आग लगाकर उसे मुंह से उड़ाना शुरू किया। हादसा तब हुआ जब अचानक एक चिंगारी पलटकर टेंडरों पर भड़क उठी। आग की चपेट में आने से दोनों टेंडरों के चेहरे और गर्दन झुलस गए। इस दौरान क्लब में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा के इंतजामों की कमी उजागर घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देहरादून पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने क्लब प्रबंधन से…
