Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
  • देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव
  • सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस
  • शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद पुनर्वास कैंप की तैयारी तेज
  • पंतनगर किसान मेले में छाया कृषि ड्रोन, 5 मिनट में 1 एकड़ स्प्रे
  • उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • देहरादून: डोईवाला शुगर मिल में बड़ा हादसा, मशीन में फंसने से मजदूर की मौत
  • हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लाइव आकर की खुदकुशी की कोशिश, जंगल से पुलिस ने बचाया
Monday, March 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»यात्रियों की जिंदगी से खेल रहा रोडवेज! उम्र पूरी कर चुकी बसें सड़कों पर भर रही फर्राटा
उत्तराखंड

यात्रियों की जिंदगी से खेल रहा रोडवेज! उम्र पूरी कर चुकी बसें सड़कों पर भर रही फर्राटा

news61ukBy news61ukOctober 13, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

पिथौरागढ़ डिपो में 30 बसें अपनी समय सीमा पार कर चुकी हैं और इनमें खतरे के बीच सफर कराया जा रहा है.

पिथौरागढ़: पहाडों की लाइफ लाइन कहे जाने वाली और आवाजाही का सुगम साधन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें से यात्रियों सुविधा कम परेशानी अधिक हो रही हैं. पहाडों में तय सीमा पार कर चुकीं पुरानी खटारा बसों को पहाड़ की सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है. पिथौरागढ़ डिपो में 30 बसें अपनी समय सीमा पार कर चुकी हैं और इनमें खतरे के बीच सफर कराया जा रहा है.

आए दिन तकनीकी खराबी के कारण पुरानी बसें बीच रास्ते में ही जवाब दे जाती हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. चलते चलते ये बसे जगह जगह रूक जाती है. इन बसों में सफर कर रहे यात्रियों के साथ ही चालक और परिचालकों की जान भी सांसत में रहती है.

एक तरह से कहा जाए तो पहाड़ी रूट पर परिवहन निगम की बसों में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है. पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 68 बसें शामिल हैं. इनमें शामिल 21 बसें ही नई हैं, जिन्हें सिर्फ दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है. देहरादून, बरेली, लखनऊ, टनकपुर, हल्द्वानी सहित अन्य रूटों पर दौड़ रहीं 30 बसें ऐसी हैं, जो अपनी उम्र पार कर चुकी हैं. इनकी खरीद के सात साल पूरे हो चुके हैं और ये सात लाख किलोमीटर का मानक भी पूरा कर चुकी हैं.

नियमों के मुताबिक ऐसी बसों को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पहाड़ की सड़कों पर संचालित नहीं किया जा सकता. डिपो को नई बसें न मिलने से पुरानी खटारा बसों को ही सड़कों पर दौड़ाना मजबूरी बना हैय ये बसें आए दिन सड़कों पर खराब हो रही हैं. कभी बसों का ब्रेक फेल तो कभी स्टेयरिंग फेल होने के अलावा अन्य खराबी आती रहती हैं. इन सबकी अनदेखी कर इन्हें सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है.

खराबी आने से छह बसें वर्कशॉप में खड़ी: तय समय सीमा पार कर चुकीं बसें बार-बार खराब हो रहीं हैं/ हालात यह हैं कि खराबी आने से छह बसों को वर्कशॉप में खड़ा करना पड़ा है. इन बसों की खराबी दूर करने के लिए डिपो को स्पेयर पार्ट्स भी नहीं मिल रहे हैं. बीते दिनों टनकपुर रूट पर संचालित एक बस चंपावत के पास खराब हो गई थी. ऐसा ही हाल आए दिन देखने को मिलता रहता है. वही दिल्ली को जाने वाले बस भी बेरीनाग और सेराघाट के पास खराब हो गई थी.

बसों की इस हालात को लेकर जब संबंधित अधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-

हर बस की समय-समय पर फिटनेस होती है. पूरी जांच के बाद ही बस को संचालित किया जाता है. नई बसों की मांग की गई है. डिपो को नई बसें मिलने की उम्मीद है.

-रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो-

सीएम के गृह क्षेत्र से राजधानी के लिए एक बस नहीं: पिछले दो वर्षों से प्रदेश की राजधानी देहरादून को जाने वाली डीडीहाट बेरीनाग अल्मोड़ा बस बंद है. वही दिल्ली बांसबगड बस भी लम्बे समय से बंद है. सीएम के गृह क्षेत्र डीडीहाट से देहरादून जाने के लिये कोई बस वर्तमान में नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. लंबे समय से लोग इस बस सेवा को शुरू करने की मांग कर रहे हैं. जनता इसकी शिकायत सीएम से लेकर मंत्री और सीएम हेल्प लाइन तक कर चुके है, लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

March 16, 2026
Read More

देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव

March 16, 2026
Read More

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

March 16, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण…

Read More

देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव

March 16, 2026

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026

शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।

March 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

March 16, 2026

देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव

March 16, 2026

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.