रुद्रप्रयाग। शिव के भक्तों का इतंजार खत्म हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को प्रात: आठ बजे खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कपाट खुलने की तिथि विधि-विधान और पंचांग गणना के अनुसार तय की गई। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की सभी तिथियां घोषित हो चुकी हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को खुलेंगे। बदरी-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पाण ने बताया कि भगवान की पंचमुखी डोली के प्रस्थान की तारीख…
Author: news61uk
जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण मायने एक्शन तय; सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की अनियमिताओं का यही होगा हश्र आमजन की पीड़ा व शिकायतों से प्रेरित डीएम का औचक निरीक्षण; सामने आयी गहन स्टाम्प चोरी, फर्जी कार्मिक व अनाधिकृत रूप से लिपिक से कराई जा रही विलेख पंजीकरण कार्यवाही; कार्यालय में वर्षों से लम्बित आमजन के मूल अभिलेख; जमीनों का बड़ा खेल; हो गया एक्शन डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर; सब रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा किया जा रहा विलेखों का निबंधन सम्पति मूल्य आंकलन का कोई ज्ञान नही तो स्टाम्प…
रुद्रपुर में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कोचिंग सेंटर संचालक ने मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग शिष्या को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत और पिता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही एक कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर की एक किशोरी पिछले काफी समय से इस…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। बता दें केंद्रीय मंत्री नड्डा देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल…
देहरादून। उत्तराखण्ड STF ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार आयोजित SSC परीक्षा के दौरान STF को इनपुट मिला कि कुछ लोग अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं और आधुनिक तकनीक की मदद से परीक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एमकेपी इंटर कॉलेज स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में छापेमारी की गई। प्रति अभ्यर्थी 10…
हल्द्वानी। गल्ला मंडी में प्रेमी जोड़े की निर्ममता से हत्या करने वाले गैंग्स्टर गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर समेत चारों आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपितों की ओर से मृतक शुभम टम्टा व लक्ष्मी पोखरिया की हत्या के दौरान प्रयुक्त 10 किलो का खून रंगा पत्थर भी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहीं मौके पर ली गई खून से सनी मिट्टी आदि साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। बुधवार की रात लिव इन में रहने वाले प्रेमी युगल की उन्हीं के दोस्तों ने पार्टी के दौरान मिलकर गल्ला मंडी…
नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त पांच व्यक्तियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित आरोपियों को छह माह की अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्र के तपन दास पुत्र विनोद दास के विरुद्ध आईपीसी के तीन तथा आयुध अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के गुलजारपुर चकलुवा निवासी राकेश कुमार पुत्र सोबन राम पर…
देहरादून। देहरादून के नए एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था व महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दून में ही नही पूरे उत्तराखंड में डेमोक्रेटिक बदलाव हुए हैं। त्रुटिवश या ध्यान न देने के कारण अपराधी किस्म के लोग बच जाते हैं। आने वाले समय में सत्यापन अभियान और बढ़ाया जायगा।
उधमसिंह नगर: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। विभिन्न पदों पर कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (CEE) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। सेना ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (CEE) देशभर के 176 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए पांच विकल्प भरने…
Dehradun Murder Case देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या करने वाला शूटर हरिद्वार में रुके थे। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक नेता के होटल के कमरे के लिए एंट्री करते हुए बदमाश का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देहरादून जाने के लिए हरिद्वार से ही स्कूटी और बाइक भी हरिद्वार से ही किराए पर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हरिद्वार आए और स्कूटी देने के बाद आसानी से फरार भी हो गए। बदमाशों के बारे में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं जो झारखंड पुलिस…
