Author: news61uk

हल्द्वानी में साइबर ठगों ने आरटीओ चालान के नाम पर भेजी गई फर्जी एपीके फाइल के जरिए एक कारोबारी से करीब 22 लाख 93 हजार 855 रुपए की ठगी कर ली। एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही पीड़ित का फोन पूरी तरह हैक हो गया और ठगों ने बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हल्द्वानी जज फार्म निवासी उमेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि उनका बरेली रोड स्थित एक बैंक शाखा में बचत खाता है। 9 दिसंबर को उनके वॉट्सऐप पर आरटीओ…

Read More

दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे अगले 15 दिनों में चालू हो जाएगा। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी से समय मांगा गया है। गडकरी ने बताया कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय मौजूदा 6.5 घंटे से घटकर मात्र दो घंटे रह जाएगा। यह 212 किलोमीटर लंबा छह लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। परियोजना…

Read More

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजेश गुलाटी की अपील पर सुनवाई की. मामले को सुनने के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक माहरा की खंडपीठ ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए गुलाटी की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है. राजेश गुलाटी पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और 1999 में अनुपमा के साथ लव मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों अमेरिका चले गए थे. अनुपमा हाउस वाइफ थी. 6 साल बाद पति पत्नी अमेरिका से लौटे और देहरादून के…

Read More

युवक बकरी लेकर जा रहा था। इसी बीच पर भालू ने हमला कर दिया। भालू को युवक ने हिम्मत कर भगाया, लेकिन तब तक दूसरे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नरेंद्र नगर थाना की आगरा खाल चौकी के अंतर्गत चलड गांव के कद्दू खाल निवासी विजेंद्र(25) पुत्र प्रेम सिंह बकरी लेकर आगरा खाल आ रहा था। इसी दौरान उस पर…

Read More

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और एसीओ अभिषेक रोहिला भी रहे मौजूद देहरादून/फरीदाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल में पहुंच कर मेहमान नवाजी को लेकर संस्थान द्वारा युवाओं के कौशल के लिए किये जा रहे प्रयासों का निरिक्षण किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को फरीदाबाद स्थित ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी स्कूल में पहुंच कर मेहमान नवाजी को लेकर संस्थान द्वारा युवाओं के कौशल के लिए किये जा रहे प्रयासों का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और एसीओ अभिषेक रोहिला भी मौजूद रहे। श्री…

Read More

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया ने देहरादून मे किया महानिदेश यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत को सम्मानित उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया ने “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025” से गौरवान्वित किया। प्रो0 दुर्गेश पंत को विज्ञान अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने, देवभूमि उत्तराखण्ड को वैज्ञानिक प्रगति एवं तकनीकी विकास के शिखरों तक पहुंचाने तथा युवाओं में वैज्ञानिक शोध एवं अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने में अद्वितीय योगदान हेतु “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025” से नवाजा गया। यह सम्मान देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय सम्मेलन(…

Read More

स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने इस दौरान लाभार्थियों से भी किया संवाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का  मुख्यमंत्री आवास से ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राज्य की उन प्रमुख योजनाओं में से एक है, जिसने वास्तविक रूप से पलायन को रोकने, रिवर्स माइग्रेशन को…

Read More

चारों छात्र मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चारों की तलाश में बाहर भेजी गई हैं। पुलिस के अनुसार, अलावलपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनका 15…

Read More

देहरादून में घर में घुसकर एक पत्रकार की पिटाई और फिर मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार को घर में घुसकर बेरहमी से लात घूंसे मारे, जिसके कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन इलाके की है। मृतक की पहचान पंकज मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई…

Read More

तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। रायपुर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी…

Read More