चारों छात्र मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चारों की तलाश में बाहर भेजी गई हैं।
पुलिस के अनुसार, अलावलपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनका 15 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया।
उसके साथ उसके तीन साथी दोस्त भी थे। सभी मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।
आसपास पूछताछ की तो पता चला कि चारों बच्चे उसी दिन शाम करीब 3:30 बजे ऐथल रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में सवार होकर कहीं चले गए। इसके बाद सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और संभावित स्थानों पर किशोरों की तलाश की जा रही है। अलग-अलग टीमें उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर रवाना की गई हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
- देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, खंडहर में मिला 3–4 दिन पुराना शव
- सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस
- शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।
- जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
- बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद पुनर्वास कैंप की तैयारी तेज
- पंतनगर किसान मेले में छाया कृषि ड्रोन, 5 मिनट में 1 एकड़ स्प्रे
- उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- देहरादून: डोईवाला शुगर मिल में बड़ा हादसा, मशीन में फंसने से मजदूर की मौत
- हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लाइव आकर की खुदकुशी की कोशिश, जंगल से पुलिस ने बचाया
Monday, March 16

