दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे अगले 15 दिनों में चालू हो जाएगा। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी से समय मांगा गया है।
गडकरी ने बताया कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय मौजूदा 6.5 घंटे से घटकर मात्र दो घंटे रह जाएगा। यह 212 किलोमीटर लंबा छह लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
परियोजना को 2020 में मंजूरी दी गई थी
चार खंडों में विभाजित यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) से शुरू होकर शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला में खेकरा स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) इंटरचेंज, बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए उत्तर प्रदेश से गुजरकर देहरादून तक जाएगा।
परियोजना में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। गणेशपुर से देहरादून तक के हिस्से में वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई गई है। इसके अलावा छह पशु अंडरपास, हाथियों के लिए दो विशेष अंडरपास, दो बड़े पुल और 13 छोटे पुलों का निर्माण किया गया है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 2020 में मंजूरी दी गई थी, जबकि पीएम मोदी ने दिसंबर 2021 में एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। एक्सप्रेसवे के चालू होने से न सिर्फ यात्रा सुगम होगी, बल्कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
- मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
- बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद
- उत्तराखंड: अस्पताल में बच्चे को छोड़ भागा सगा भाई, नर्सिंग स्टाफ ने निभाई इंसानियत
- CM की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
- ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून में सनसनी दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार
- विकासनगर: जौनसार बावर में भालू का हमला: बकरियां चरा रहे पशुपालक की हालत गंभीर
- अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
- एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत
- ग्राहकों को चूना लगाकर फरार हुआ ज्वेलर, पुलिस जांच शुरू
Thursday, February 12

