गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में गोशाला में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सेना व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आवासीय बस्ती में आग पहुंचने से पहले ही बुझ गई। रविवार दोपहर लगभग एक बजे वैभव सकलानी की गोशाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखा चारा घास जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने फायर कर्मियों व स्थानीय…
Author: news61uk
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व रंग और उल्लास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सामंजस्य की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण…
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर विश्वविद्यालय) परिसर में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कक्षा पांच की छात्रा है और आरोपी को ‘अंकल’ कहकर बुलाती थी। पुलिस के अनुसार, पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी जंग बहादुर नशे की हालत में वहां पहुंचा। आरोप है कि…
हल्द्वानी। रानीबाग में बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की जमीन पर राज्य सरकार ने आइटी हब विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि एक जगह पर आइटी सेक्टर से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों के आने पर क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ ही कुमाऊं समेत राज्य के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। आइटी हब योजना का धरातल पर उतरना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 1985 में रानीबाग के पास एचएमटी फैक्ट्री की स्थापना हुई थी। जिसका पूरा परिसर 91 एकड़ में फैला था। लेकिन 2016 में फैक्ट्री का संचालन बंद हो…
शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था। इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थी। ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं.” वहीं अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस ने सूत्रों…
देहरादून। देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो के धारकोट क्षेत्र में एक श्रमिक द्वारा अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने भूईया मंदिर थानो मार्ग से गिरफ्तार कर घटना का खुलसा किया। रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर अचेत पड़े व्यक्ति को उठाकर जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त करने पर बबलू के…
देहरादून । दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना में गणेशपुर से डाटकाली तक बनाई गई 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड के सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के परियोजना निदेशक कार्यालय ने परियोजना का सेफ्टी ऑडिट भी पूरा करा लिया है। अब सिर्फ परियोजना कार्यालय एक्सप्रेसवे के औपचारिक उद्घाटन के निर्देशों के इंतजार में हैं। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह के अनुसार एलिवेटेड रोड पर सड़क सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम किए गए हैं। निर्धारित स्थलों पर 16 स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए गए हैं। जो वाहनों की रफ्तार का परीक्षण करेंगे और ओवरस्पीड…
देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें…
विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत बाड़वाला यमुना पुल पर वन विभाग के एसडीओ के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने एसडीओ पर नशे में होने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने एसडीओ का मेडिकल कराया। वन विभाग के एसडीओ कालसी से विकासनगर की तरफ आ रहे थे। यमुना पुल बाड़वाला पर एसडीओ ने गाड़ी रोकी और वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। कुछ युवकों ने एसडीओ के साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार अभी तक मारपीट की…
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम के तहत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना (कुल लागत 154 करोड़ 43 लाख रुपये) का भी भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से…
