देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक की शुरुआत आज गमगीन माहौल में हुई। बैठक के आरंभ में कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता, वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान योगदान को याद किया। कैबिनेट ने कहा कि दिवाकर भट्ट न केवल राज्य आंदोलन के अग्रणी चेहरों में से एक थे, बल्कि उन्होंने उत्तराखंड के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह हमेशा जनहित और पहाड़ की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहे। उनकी राजनीतिक यात्रा और संघर्षों ने उत्तराखंड आंदोलन को नई दिशा दी थी।बैठक में उपस्थित मंत्रियों ने दिवाकर भट्ट के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कैबिनेट ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य हमेशा उनके संघर्ष, त्याग और सेवाभाव को याद रखेगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने भी कहा कि दिवाकर भट्ट का व्यक्तित्व और नेतृत्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3

