रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नाला में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक महिला पेड़ पर चढ़कर पत्ती काट रही थी. तभी वो करंट के चपेट में आ गई. इस घटना के बाद केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर है. जबकि, महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, गुप्तकाशी में आर्यन हेलीपैड के पास महिला एक पेड़ पर चढ़कर चारा पत्ती काट रही थी. इसी दौरान वो पेड़ की एक टहनी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई. ऐसे में करंट लगने से महिला पेड़ पर ही अचेत अवस्था में लटक गई. जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
वहीं, आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और विद्युत विभाग को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग गुप्तकाशी, पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जहां विद्युत आपूर्ति बंद कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया और सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी
- देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती
- केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई
- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ
- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल
- देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत
- आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति
- मुख्य सचिव की सख्ती: अखरोट योजना की समीक्षा, जापानी तकनीक से लैंडस्लाइड रोकने पर जोर
- CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
- प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
Wednesday, April 22
