Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद
  • प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन
  • पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, कप्तान ने दी शुभकामनाएं
  • 2027 मिशन पर भाजपा का बड़ा प्लान, हारी हुई 23 सीटों पर फोकस; सांसदों को मिली खास जिम्मेदारी
  • MDDA का बड़ा फैसला: प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित
  • दुखद : यहां सुबह तड़के कार गिरी गहरी खाई में, तीन की मौत तीन गंभीर घायल
  • सल्ट में बड़ा हादसा: चित्तौड़गढ़ के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, बासौली निवासी चालक की मौत
  • डिजिटल क्रांति में जिम्मेदारी से ही बचेगी साख : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी
  • देहरादून कैंट बोर्ड के अस्पताल में डॉक्टर की भर्ती में खेल, अनुभव हटाया और दो अभ्यर्थी बीए के भी शामिल करवाए
Saturday, May 30
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IAS अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तराखंड

उत्तराखंड-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IAS अधिकारियों के साथ की बैठक

news61ukBy news61ukNovember 22, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के आईएएस अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित सभी वरिष्ठ एवं युवा IAS अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक वर्तमान में चल रहे प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन (AOC) के संदर्भ में थी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ने अपनी 25 वर्ष की यात्रा में अनेक चुनौतियों का सामना किया है और इन उपलब्धियों के पीछे राज्य के प्रशासनिक तंत्र की कड़ी मेहनत, निष्ठा और दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय अधिक गति, अधिक दृढ़ता और अधिक संकल्प के साथ काम करने का है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शब्दों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस संकल्प को साकार करना उत्तराखण्ड के प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आने वाले पाँच वर्ष उत्तराखण्ड के लिए निर्णायक होंगे और हमें राज्य को ऐसे मोड़ पर लेकर जाना है, जहाँ हर नागरिक यह महसूस करे कि राज्य निर्णायक और सकारात्मक परिवर्तन से गुजर रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन को तेजी और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा। हर योजना और निर्णय लक्ष्य-आधारित और जन-केंद्रित होना चाहिए। व्यवस्था ऐसी बने कि फाइलों का निस्तारण समयबद्ध हो। योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर तुरंत दिखाई दे। हर प्रक्रिया में जवाबदेही स्पष्ट हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सेवा की मूल भावना का स्मरण कराते हुए कहा कि उन्होंने यह सेवा धन, पद या सुरक्षा के लिए नहीं चुनी होगी, बल्कि राष्ट्र एवं समाज के लिए कुछ करने की भावना से चुनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी जनता की शिकायतें प्रशासन की छवि को आहत करती हैं। लालफीताशाही, शिकायत न सुने जाने और फाइलों में अनावश्यक देरी जैसी बातें व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक इतिहास में सूर्यप्रताप सिंह, टी. एन. शेषन, नृपेंद्र मिश्र जैसे अनेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी ईमानदारी, संकल्प और जनसेवा के माध्यम से समाज में स्थायी छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद प्रतिष्ठा केवल सेवा कार्यकाल तक सीमित है, लेकिन कार्यों का सम्मान आजीवन रहता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने पद को केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का पवित्र अवसर समझें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के ‘नए भारत’ में उदासीन कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाती। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता और समयबद्धता से पहुँचे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में मासिक समीक्षा, निरंतर मॉनिटरिंग और साइट निरीक्षण करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र के साथ उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए कार्यरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि IAS अधिकारी अपनी निष्ठा, मेहनत और संकल्प के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने वर्तमान में चल रहे प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन (AOC) के अनुभव साझा किये ।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

May 30, 2026
Read More

प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
Read More

पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, कप्तान ने दी शुभकामनाएं

May 30, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

May 30, 2026 उत्तराखंड

प्रवास के अंतिम दिन बूथ पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, लिया फीड बैक देहरादून  भाजपा के…

Read More

प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026

सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन

May 30, 2026

पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, कप्तान ने दी शुभकामनाएं

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

May 30, 2026

प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026

सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन

May 30, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.