ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए व ऑपरेशन में शहीद हुए सैनिकों व आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व ऑपरेशन में घायल हुए नागरिकों के प्रति सद्भावना व्यक्त करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आगामी एक जून को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली जय हिंद रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे व अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी भागीदारी करेंगे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उक्त जानकारी प्रेस से साझा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह रैली कांग्रेस की राष्ट्र व्यापी रैलियों की श्रृंखला में आयोजित की जा रही है और कांग्रेस पार्टी इन रैलियों के माध्यम से जहां एक ओर देश के सैन्य बलों के प्रति अपनी व देश की।आम जनता की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करेगी वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री जो ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतीकरण करने में जुट हुए हैं उनसे सीधे यह सवाल भी करेगी कि प्रधानमंत्री जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद छह राज्यों में जा कर रैलियां संबोधित कर रहे हैं और इस संकट की घड़ी में जो सारा देश व सारा विपक्ष अपनी सेना व केंद्र सरकार के पीछे मजबूती से खड़ा था उस विपक्ष पर ओछी व अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं उसका मकसद क्या है। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री से पूछना चाहती है कि देश को बताया जाए कि पहले में जो सुरक्षा की बड़ी चूक हुई जिसके कारण २६ निर्दोष लोग मारे गए उस चूक के लिए केंद्र सरकार ने किसकी जवाब देही तय की ? कांग्रेस पीएम मोदी से पूछना चाहती है कि वे बताएं कि वे पहलगाम।और पुंछ कब जाएंगे ? कांग्रेस पूछना चाहती है कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों व आम नागरिकों से कब मिलने जाएंगे और पहलगाम में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों से कब मिलने जाएंगे यह सारे सवाल आज देश के हर नागरिक के मन में है। श्री धस्माना ने कहा कि जब सारा देश और देश का सारा विपक्ष संकट की घड़ी में केंद्र सरकार व सेना के साथ खड़ा था तब प्रधानमंत्री आज सीजफायर होने के इतने समय बाद भी संसद का विशेष सत्र बुलाकर पूरे देश को सारी स्थितियों से अवगत क्यों नहीं करवाते और क्यों अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जो बार बार भारत को अपमानित करने वाला बयान की उन्होंने धमका कर और व्यापार का डर दिखा कर भारत पाकिस्तान का युद्धविराम करवाया इसका दो टूक जवाब स्वयं प्रधानमंत्री आगे आकर क्यों नहीं देते।
श्री धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी रैली के बाद इन सब बातों व सवालों को लेकर कांग्रेस पूरे राज्य के हर ब्लॉक हर गांव तक ले कर जाएगी व जनता को ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत जानकारी देगी।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संगठन व प्रशासन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
- देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Thursday, April 16

