Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल
  • देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत
  • आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति
  • मुख्य सचिव की सख्ती: अखरोट योजना की समीक्षा, जापानी तकनीक से लैंडस्लाइड रोकने पर जोर
  • CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
  • प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
  • कौडियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, 7 घायल
  • हल्द्वानी में बवाल: मदरसन कंपनी गेट पर प्रदर्शन, पूर्व मंत्री हरीश पनेरु समेत 4 नेता हिरासत में
  • तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का कहर: ठेले वाले 18 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
  • रानीबाग हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 4 साल की कनक को कुचला, मौत के बाद बवाल—हाईवे जाम
Wednesday, April 22
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में 18 IAS और 11 PCS अधिकारियों के तबादले, एक क्लिक में देखिये लिस्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 18 IAS और 11 PCS अधिकारियों के तबादले, एक क्लिक में देखिये लिस्ट

news61ukBy news61ukJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड शासन में लंबे समय से प्रतीक्षित बड़े प्रशासनिक बदलाव आखिरकार सामने आ गए हैं. राज्य सरकार ने एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर उनकी जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया है. इस फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
तबादला सूची के मुताबिक प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम से आवास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. वहीं सचिव शैलेश बगौली से पेयजल विभाग हटाया गया है. सरकार ने सचिन कुर्वे को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा दिलीप जावलकर से निदेशक ऑडिट का प्रभार वापस ले लिया गया है. सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है.
आईएएस अधिकारी आर राजेश कुमार से स्वास्थ्य विभाग हटाकर उन्हें आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. दीपेंद्र चौधरी से सचिवालय प्रशासन के साथ-साथ आयुष विभाग भी वापस ले लिया गया है. आईएएस विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन और परियोजना निदेशक यूडीआरपी का दायित्व हटाया गया है. रणवीर सिंह चौहान से आयुक्त खाद्य और राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें सचिवालय प्रशासन सौंपा गया है.
तबादला सूची में अहमद इकबाल को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. रंजना राजगुरु को आयुष विभाग का प्रभार सौंपा गया है. आनंद स्वरूप को खाद्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है. देव कृष्ण तिवारी को नियोजन सचिव बनाया गया है. उमेश नारायण पांडे को पुनर्गठन और भाषा विभाग का दायित्व सौंपा गया है. राजेंद्र कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है. विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव निर्वाचन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है. प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है. वहीं वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मनाली को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की बात करें तो अरविंद पांडे को नैनीताल जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. दिनेश प्रताप सिंह से अधिशासी निदेशक चीनी की जिम्मेदारी वापस ली गई है. अनिल कुमार को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार नियुक्त किया गया है. दयानंद सरस्वती से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी वापस ली गई है. पीसीएस अधिकारी नूपुर को अधिशासी निदेशक चीनी मिल की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा प्रत्यूष सिंह को संयुक्त सचिव एमडीडीए का प्रभार सौंपा गया है. आकाश जोशी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के साथ-साथ उप मेला अधिकारी कुंभ बनाया गया है. राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर, संदीप कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और मनजीत सिंह को उप मेला अधिकारी कुंभ की जिम्मेदारी दी गई है.वहीं, ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ बनाया गया है.
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आने वाले समय में प्रदेश की विकास योजनाओं, विभागीय कार्यों और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. अधिकारियों की नई तैनाती से उम्मीद की जा रही है कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी. माना जा रहा है कि जल्दी शासन स्तर पर एक और सूची भी जारी हो सकती है. जिसमें कुछ और अधिकारियों को भी शासन से लेकर फील्ड स्तर पर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

April 21, 2026
Read More

देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत

April 21, 2026
Read More

आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति

April 21, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

April 21, 2026 उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का लंबे समय से स्वास्थ्य ख़राब है। जिसके…

Read More

देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत

April 21, 2026

आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति

April 21, 2026

मुख्य सचिव की सख्ती: अखरोट योजना की समीक्षा, जापानी तकनीक से लैंडस्लाइड रोकने पर जोर

April 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

April 21, 2026

देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत

April 21, 2026

आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति

April 21, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.