Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
  • मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद
  • उत्तराखंड: अस्पताल में बच्चे को छोड़ भागा सगा भाई, नर्सिंग स्टाफ ने निभाई इंसानियत
  • CM की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून में सनसनी दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार
  • विकासनगर: जौनसार बावर में भालू का हमला: बकरियां चरा रहे पशुपालक की हालत गंभीर
  • अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
  • एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत
  • ग्राहकों को चूना लगाकर फरार हुआ ज्वेलर, पुलिस जांच शुरू
Thursday, February 12
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»प्रेमनगर स्थित हॉस्टल में फायरिंग करने वाले एक छात्र क़ो पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

प्रेमनगर स्थित हॉस्टल में फायरिंग करने वाले एक छात्र क़ो पुलिस ने किया गिरफ्तार

news61ukBy news61ukAugust 25, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को एजुकेशन का हब माना जाता है. यही वजह है कि बाहरी राज्यों से भी हजारों की तादाद में पढ़ाई करने के लिए दून आते हैं, लेकिन प्रेमनगर क्षेत्र में कुछ छात्र पढ़ाई करने की बजाय मारपीट और लड़ाई झगड़े कर रहे हैं. जिससे एजुकेशन हब अब छात्रों का अखाड़ा बनता जा रहा है।

यहां हॉस्टलों में रहने वाले इन बिगड़ैल छात्रों का किताबों से कम और तमंचे से रिश्ता ज्यादा हो गया है. बात-बात पर फायरिंग की घटनाएं इस क्षेत्र में आम हो गई है. कभी गर्लफ्रेंड पर विवाद तो कभी कैंटीन के झगड़े में रात को फायरिंग हो रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र से सामने से या है. जहां एक निजी पीजी यानी ब्वॉयज हॉस्टल के बाहर रविवार यानी 24 अगस्त की सुबह कुछ छात्रों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी।

वहीं, फायरिंग की शिकायत मिलने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. इस फायरिंग मामले में कुछ छात्रों के हाथ होने के मामले सामने आए. जिस पर पुलिस ने पूरी सरगर्मी से उनकी तलाश शुरू की. इसी कड़ी में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, दूसरे छात्र की तलाश जारी है।. बीती रोज यानी 24 अगस्त 2025 को हुई. जहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ही नंदा की चौकी के पास स्थित एक ब्वॉयज हॉस्टल बाहर फायरिंग की घटना हो गई. फायरिंग की सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

इस मामले में पीजी संचालक साहिल ग्रेवाल निवासी कमालपुर (सहारनपुर) की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. साथ ही साहिल से भी पूछताछ की. जिससे जानकारी मिली कि इस हॉस्टल में वाराणसी का एक छात्र रहता है, जो घटना के समय हॉस्टल में मौजूद नहीं था।

उस छात्र का यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था. वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 2 लोग दूर फायर कर भागते दिखाई दिए. घटना के संबंध में प्रेमनगर थाना पुलिस ने हॉस्टल संचालक साहिल ग्रेवाल की प्रार्थना पत्र पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिस पर प्रेमनगर थाने में 4 अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई. पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और यूनिवर्सिटी में पड़ने वाले अन्य छात्रों से गहनता से पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान घटना में शामिल 2 छात्रों की जानकारी पुलिस टीम को मिली. जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों छात्रों के घरों पर दबिश दी, लेकिन घटना के बाद से ही दोनों अपने घर से फरार चल रहे थे. दोनों का मोबाइल फोन भी बंद था।. इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने दबिश और चेकिंग के दौरान फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी वेद भारद्वाज को फन एंड फूड मार्ग से गिरफ्तार किया. आरोपी छात्र के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र प्रेमनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी में बी फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र है. आरोपी से पूछताछ में घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपी/छात्रों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी छात्र ने पूछताछ में बताया कि यूनिवर्सिटी में उनके अलग- अलग गुट हैं, जिसमे एक गुट में वेद भारद्वाज के साथ कुछ अन्य लड़के हैं. जबकि, दूसरे गुट में कुछ अन्य लड़के हैं।
गर्मियों की छुट्टियों से पहले दोनों पक्षों का कॉलेज में पढ़ने वाले अन्य लड़कों पर प्रभाव जमाने को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद नए सत्र की शुरुआत से ही दोनों गुट एक दूसरे पर अपना वर्चस्व दिखाने की होड़ करने लगे।
इसी विवाद के चलते आरोपी वेद भारद्वाज ने दूसरे गुट के छात्रों को डराने की नीयत से रात में हॉस्टल के बाहर फायर किया था. घटना के दौरान में छात्र पीजी में नहीं था, जिसके साथ पहले में विवाद हुआ था. एक दिन पहले ही वो अपने रिश्तेदार के घर चला गया था. जिस वक्त गोलियां चली, उस वक्त करीब 20 छात्र भी हॉस्टल में मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

February 11, 2026
Read More

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

February 11, 2026
Read More

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद

February 11, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

February 11, 2026 उत्तराखंड

शहीद कर्नल के बेटे और गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े हत्या से खड़े हुए गंभीर…

Read More

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

February 11, 2026

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद

February 11, 2026

उत्तराखंड: अस्पताल में बच्चे को छोड़ भागा सगा भाई, नर्सिंग स्टाफ ने निभाई इंसानियत

February 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

February 11, 2026

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

February 11, 2026

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद

February 11, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.