नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवल उस समय हंगामे में बदल गया, जब पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा का मेन शो शुरू हुआ। स्टेज पर उनके आते ही भारी संख्या में मौजूद युवा दर्शक बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के सामने पहुंच गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए।
परमिश वर्मा के मंच संभालते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन यह उत्साह जल्द ही अव्यवस्था में बदल गया। हालात बिगड़ते देख खुद परमिश वर्मा ने माइक से बार-बार अपील करते हुए युवाओं से पीछे हटने और शांति बनाए रखने को कहा, लेकिन भीड़ पर इसका खास असर नहीं पड़ा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीओ राकेश सेमवाल और एडीएम विवेक राय को मंच के पास पहुंचकर भीड़ से बैरिकेडिंग के पीछे जाने की सख्त हिदायत देनी पड़ी। अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि व्यवस्था नहीं संभली तो शो रद्द कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अति उत्साहित युवाओं का हंगामा थमता नजर नहीं आया।
भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने युवाओं को जमीन पर बैठाने का प्रयास किया और भारी पुलिस बल स्टेज के चारों ओर तैनात कर दिया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सुरक्षाकर्मियों के घेरे में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलना पड़ा।
बेकाबू हालातों के चलते अंततः विंटर कार्निवल को बीच में ही बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। इससे पहले उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या और पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल कुछ देर रुकने के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो चुके थे।
छात्र संघ पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने भीड़ को संभालने का प्रयास किया, लेकिन परमिश वर्मा के शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और अव्यवस्था के आगे सभी प्रयास विफल साबित हुए। घटना देर रात की है। इससे एक दिन पहले ही कार्निवल शुरू हुआ था।
नैनीताल विंटर कार्निवल 23 दिसंबर से शुरू हुआ था, जो कल यानी 25 दिसंबर तक चलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कालू सिद्ध मंदिर के किए दर्शन,देश -प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना
- अर्धकुंभ मेला 2027: गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखें परिणामः DM
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद
- प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन
- पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, कप्तान ने दी शुभकामनाएं
- 2027 मिशन पर भाजपा का बड़ा प्लान, हारी हुई 23 सीटों पर फोकस; सांसदों को मिली खास जिम्मेदारी
- MDDA का बड़ा फैसला: प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित
- दुखद : यहां सुबह तड़के कार गिरी गहरी खाई में, तीन की मौत तीन गंभीर घायल
- सल्ट में बड़ा हादसा: चित्तौड़गढ़ के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, बासौली निवासी चालक की मौत
Sunday, May 31

