Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • IMA देहरादून में आर्टिलरी कैडेट्स का सम्मान:13 दिसंबर को पास आउट होंगे कैडेट्स, 80 कैडेट्स को मिला प्रतीक चिह्न
  • मोबाइल एप परिचय के बाद युवती ने साथियों संग युवक पर जबरन शादी का बनाया दबाव, तीन पर मुकदमा
  • Champawat: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में करिश्मा चयनित
  • क्रिसमस और 31st सेलिब्रेशन:नैनीताल और कैंचीधाम आ रहे है तो इस बात का रखे ख्याल,वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाएंगे शटल सेवा से
  • शर्मनाक : आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थी को पुलिस ने जड़ा थप्पड़, हुआ बवाल
  • एमडीडीए ने लगभग 72 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त, नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
  • बनभूलपुरा रेलवे भूमि फैसले से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग व कड़ी निगरानी शुरू
  • गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: उत्तराखंड के नागरिकों के संभावित प्रभावित होने की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से वार्ता
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को दी बड़ी सौगात, अब मिलेगा वर्दी, भोजन और प्रशिक्षण भत्ता
  • पंतनगर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट ने लगाई फांसी:दोस्तों ने शव लटका देखा, चिल्लाने पर स्टाफ मदद के लिए दौड़ा; 4 महीने में दूसरा मामला
Tuesday, December 9
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम
उत्तराखण्ड

लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम

news61ukBy news61ukSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

*लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम*

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट, मायने मेरी आपकी भूमिका और भी हो जाती है गहनः-डीएम*

*मुआवजा वितरण, संपत्ति मूल्यांकन, क्षति गणना हो जानी चाहिए 15 सितंबर तक पूर्णः- डीएम*

*कोई भी अर्ह प्रभावित परिवार राहत पैकेज का है पूर्ण हकदार; गांवों में शिविर लगाकर करवाए कागजात पूर्ण, मुआवजा वितरण।*

*मा0 सीएम के निर्देश, लखवाड़ एवं त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को लेकर डीएम ने की हाईलेवल बैठक।*

*ADM(प्रशासन), SLAO को हर 15 दिनों में बारीक समीक्षा के डीएम के निर्देश।*

*उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में परियोजनाएं है अहम धूरीः- डीएम।*

*देहरादून
लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में प्रभावित परिवारों को भुगतान की जाने वाली अनुग्रह राशि और त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना हेतु प्रस्तावित भूमि अर्जन को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि लखवाड़ परियोजना से प्रभावित लोगों को तत्काल अनुग्रह राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही त्यूनी-प्लासू परियोजना हेतु भूमि अर्जन की कार्रवाई में तेजी लाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्ण है। यह मा.सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिससे मेरी और आपकी भूमिका और भी गहन हो जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 सितंबर तक मुआवजा वितरण, संपत्ति मूल्यांकन, क्षति गणना पूर्ण हो जानी चाहिए। कोई भी अर्ह प्रभावित परिवार राहत पैकेज का पूर्ण हकदार है। गांवों में शिविर लगाकर कागजात पूर्ण कराते हुए मुआवजा वितरण करें। ADM(प्रशासन), SLAO स्तर पर हर 15 दिनों में परियोजना के कार्यों की समीक्षा की जाए। डीएम ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ये  परियोजनाएं अहम धूरी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यमुना नदी पर 300 मेगावाट की लखवाड़ जल विद्युत परियोजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बहुउद्देशीय परियोजना है और मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इस परियोजना का उदेश्य उत्तराखंड राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के साथ 06 राज्यों की सिंचाई और पेयजल की जरूरतों को पूरा करना भी है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि और काश्तकारों की परिसंपत्तियों की अनुग्रह राशि का तत्काल वितरण किया जाए। कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित ना रखे। परियोजना से प्रभावित अवशेष लोगों को पुनरीक्षित दर से शीघ्र अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन काश्तकारों ने अभी तक अभिलेख जमा नही करवाए है, उन गांव क्षेत्रों में शिविर लगाकर माह सितंबर तक अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

देहरादून के अंतर्गत टौंस नदी पर 72 मेगावाट क्षमता की त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना हेतु 5.999 हेक्टेयर भूमि अर्जन संबंधित प्रकरणों की प्रगति समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना हेतु गठित सभी समितियों को 15 सितंबर तक संयुक्त सर्वेक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग चकराता को अधिग्रहित भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों, उद्यान विभाग को फलदार वृक्ष और वन विभाग को गैर फलदार वृक्षों का मूल्यांकन कर शीघ्र इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। वहीं जिलाधिकारी ने एसडीएम त्यूनी एवं त्यूनी-प्लासू परियोजना के अधिशासी अभियंता को संयुक्त रूप से प्रभावित भूमि की पैमाइश सर्वेक्षण, जिसमें प्रभावित काश्तकार वाइज हिस्सेदार सूची मय खाता संख्या सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि प्रभावित काश्तकारों को अनुग्रह राशि का त्वरित वितरण किया जा सके और परियोजना के निर्माण कार्याे को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जय भारत सिंह एवं विशेष भू अध्यापति अधिकारी स्मृता परमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि लखवाड जल विद्युत परियोजना में अधिग्रहित 45.317 हैक्टेयर भूमि का कुल 30.34 करोड़ अनुग्रह अनुदान राशि वितरण किया जाना है। अभी तक प्राप्त 19.27 करोड़ में से 17.85 करोड़ की अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण कर लिया गया है। प्रभावित काश्तकारों को पुनरीक्षित दर 101.50 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है। श्रेणी-1 में 12 गांवों के 114 काश्तकारों द्वारा अभी तक अभिलेख जमा न किए जाने के कारण अनुग्रह राशि का वितरण शेष है। वहीं त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना में ग्राम पंचायत रायगी की 3.122 है0 और बृनाड बास्तील की 2.877 मिलाकर कुल 5.999 है0 भूमि अधिग्रहण किया जाना है। भूमि अधिग्रहण हेतु गठित विभिन्न समितियों की सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट मिलने और भूमि का आवार्ड करने के उपरांत अनुग्रह राशि का वितरण प्रारंभ किया जाएगा।

बताते चले कि लखवाड़ परियोजना उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण जल विद्युत और सिंचाई परियोजनाओं में से एक है। इससे 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे उत्तराखंड समेत 6 राज्यों को फायदा मिलेगा। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, विशेष भू अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, महाप्रबंधक त्यूनी प्लासू परियोजना आईएम करासी, उप महाप्रबंधक गिरीश जोशी, जीएम शिवदास, डीजीएम सुजीत कुमार सिंह, लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी संजीव नौटियाल, तहसीलदार कालीस सुशीला कोठियाल, तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी, उत्तराखंड जल विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर आदि मौजूद थे।

DM for our district but also for North India: is not only important Lakhwad Vyasi Tyuni Plasu project
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

IMA देहरादून में आर्टिलरी कैडेट्स का सम्मान:13 दिसंबर को पास आउट होंगे कैडेट्स, 80 कैडेट्स को मिला प्रतीक चिह्न

December 9, 2025
Read More

मोबाइल एप परिचय के बाद युवती ने साथियों संग युवक पर जबरन शादी का बनाया दबाव, तीन पर मुकदमा

December 9, 2025
Read More

Champawat: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में करिश्मा चयनित

December 9, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
Don't Miss
उत्तराखण्ड

IMA देहरादून में आर्टिलरी कैडेट्स का सम्मान:13 दिसंबर को पास आउट होंगे कैडेट्स, 80 कैडेट्स को मिला प्रतीक चिह्न

December 9, 2025 उत्तराखण्ड

देहरादून के IMA में गोल्डन की गनर्स ऑफिसर्स मेस में सोमवार को रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी…

Read More

मोबाइल एप परिचय के बाद युवती ने साथियों संग युवक पर जबरन शादी का बनाया दबाव, तीन पर मुकदमा

December 9, 2025

Champawat: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में करिश्मा चयनित

December 9, 2025

क्रिसमस और 31st सेलिब्रेशन:नैनीताल और कैंचीधाम आ रहे है तो इस बात का रखे ख्याल,वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाएंगे शटल सेवा से

December 9, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

IMA देहरादून में आर्टिलरी कैडेट्स का सम्मान:13 दिसंबर को पास आउट होंगे कैडेट्स, 80 कैडेट्स को मिला प्रतीक चिह्न

December 9, 2025

मोबाइल एप परिचय के बाद युवती ने साथियों संग युवक पर जबरन शादी का बनाया दबाव, तीन पर मुकदमा

December 9, 2025

Champawat: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में करिश्मा चयनित

December 9, 2025
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553
© 2025 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.