ऊधम सिंह नगर में ठगों के गिरोह ने ‘इंडिया निवेश’ का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 64.72 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना काशीपुर की है।
काशीपुर निवासी गौरव ने बताया कि 6 अक्टूबर को उन्हें ‘बुलस्टॉक चार्जर’ नाम के एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। शेयर बाजार में पहले से सक्रिय होने के कारण उन्होंने ग्रुप में दिए टिप्स का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें कुछ शुरुआती फायदा भी मिला।
इसी दौरान एक महिला ने उन्हें ऑडियो कॉल किया। उसने अपना नाम वान्या गिल बताया और खुद को कंपनी का मैनेजर बताते हुए निवेश के लिए प्रेरित किया। महिला ने दावा किया कि उनकी कंपनी ब्रोकिंग और अन्य वित्तीय सेवाएं चलाती है।
आधार-पैन लेकर खुलवाया डीमैट खाता, उड़ाए लाखों
महिला के झांसे में आकर गौरव ने निवेश शुरू कर दिया। आरोप है कि गिरोह ने उनका आधार व पैन कार्ड लेकर एक डीमैट खाता भी खुलवाया। शुरू में 20 हजार रुपये जमा करवाए गए और फिर धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 64.72 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।
जब गौरव को कोई रिटर्न नहीं मिला, तब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बैंक खातों, कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रेल के आधार पर जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
- देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Thursday, April 16

